रेलवे मजिस्ट्रेट ने किया पाली रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण
कोर्ट कैंप में 119 प्रकरणों का स्थाई निराकरण
जोधपुर,रेलवे मजिस्ट्रेट ने किया पाली रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण। रेलवे मजिस्ट्रेट परिणय जोशी ने सोमवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का औचक निरीक्षण तथा आयोजित कोर्ट कैंप में 119 विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया।
यह भी पढ़ें – राष्ट्रीय सब जूनियर वूशु प्रतियोगिता में वंशराजसिंह शेखावत ने जीता कांस्य पदक
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे) परिणय जोशी ने मजिस्ट्रेट स्क्वायड के सीटीआई शेरसिंह पंवार,कोर्ट स्टाफ मनीष काकड़ा व दिनेश सेन के साथ पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन पर खानपान स्टाल, बुकिंग और सर्कुलेटिंग क्षेत्र में यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने पार्किंग क्षेत्र में व्याप्त असुविधाओं के निस्तारण के लिए संबंधित को उचित दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे स्टेशन पर आयोजित कोर्ट कैंप में मारवाड़ जंक्शन, पाली मारवाड़, फालना,सोजत रेलवे स्टेशन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न 119 मामलों की सुनवाई करते उनका निस्तारण किया।
इस दौरान कोर्ट स्टाफ के साथ आरपीएफ उप निरीक्षक राकेश कुमार व कांस्टेबल नरेंद्र कुमार मीणा,जीआरपी हेड कांस्टेबल रामदीन व कांस्टेबल भवानी सिंह सहित बड़ी संख्या में पक्षकार उपस्थित थे।
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

