किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित

रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द रहेगी

जोधपुर,किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित। उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल पर किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार इस आंदोलन के कारण ये ट्रेन प्रभावित हुई हैं।

यह भी पढ़ें – नकबजनी के तीन आरोपी गिरफ्तार

रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1- गाड़ी संख्या 14887,ऋषिकेश- बाड़मेर ट्रेन 18 अप्रैल को रद्द रहेगी।

2- गाड़ी संख्या 14888, बाड़मेर- ऋषिकेश ट्रेन 20 अप्रैल को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1- गाड़ी संख्या 14661, बाडमेर- जम्मू तवी ट्रेन 18 अप्रैल को बाड़मेर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन दिल्ली तक संचालित की जाएगी अर्थात यह ट्रेन दिल्ली-जम्मू तवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2- गाड़ी संख्या 14662,जम्मू तवी- बाड़मेर ट्रेन 19 अप्रैल को बाड़मेर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन दिल्ली से संचालित की जाएगी अर्थात यह रेल सेवा जम्मू तवी-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews