Doordrishti News Logo

युवक को कार में बिठाकर गले पर चाकू रखकर 30 हजार लूटे

जोधपुर, शहर के भदवासिया इलाके में रात को एक युवक से लूट हुई। कार में आए पांच छह बदमाशों ने उसे जबरन कार में बिठाया और गले पर चाकू रखकर उससे 30 हजार रूपए लूट लिए। पीडि़त युवक ने इस बारे में महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी। फिलहाल पुलिस आस पास के सीसीटीवी फुटेज से कार के साथ बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। अभी उनका सुराग हाथ नही लगा है।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि भदवासिया एरिया का शाहरूख नाम का शख्स रात को भदवासिया में एक स्थान पर अकेला खड़ा था। तब एक कार उसके पास आकर रूकी। जिसमें पांच छह युवक सवार थे। कार में उसे जबरन बिठाने के बाद एक युवक ने उसके गले पर चाकू रख दिया और दूसरे उसके पेंट शर्ट की जेब से 15-15 हजार रूपए लूट लिए। जाते वक्त पुलिस को सूचना नहीं देने को कहा। अन्यथा जान से मारने की धमकी दी। महामंदिर पुलिस ने बताया कि लुटे गए युवक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। आस पास व मार्ग  से निकलने वाले कैमरों को जांचा जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

You missed