Doordrishti News Logo

मसालों को रंगोली की बिल्टी पर किया जा रहा था परिवहन

  • मिलावटखोरों ने चुना मिलावट का नया रास्ता
  • स्वास्थ्य विभाग की टीम के हत्थे चढ़े
  • संभवतः प्रदेश की पहली ऐसी कार्यवाही

जोधपुर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिकों को शुद्ध खाद्य सामग्री मिल सके इसको लेकर नियमित रूप से विशेष अभियान चलाकर मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अभियान चलाया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि निरोगी राजस्थान के तहत मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीमों द्वारा निरंतर रूप से धरपकड़ करते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाहियों के चलते मिलावटखोरों ने मिलावट के लिए नया रास्ता अख्तियार करते हुए खाद्य मसालों के परिवहन में कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए रंगोली की बिल्टी (रवाना पर्ची) के आधार पर मिलावटी मिर्ची पाउडर परिवहन करने की सूचना मिली।

मसालों को रंगोली की बिल्टी पर किया जा रहा था परिवहन

सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश शर्मा के साथ स्वयं सीएमएचओ ने मंडोर मंडी के ट्रांसपोर्ट पर दबिश देकर संभवतः प्रदेश की पहली इस प्रकार की बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश शर्मा ने बताया कि ने बताया अजमेर जिले के ब्यावर की फर्म कान्हा रंगोली उद्योग से रंगोली की बिल्टी पर मिलावटी 600 किलो मिर्ची पाउडर ट्रांसपोर्ट के माध्यम से बाड़मेर भेजा जा रहा था।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से तत्परता दिखाते हुए उक्त मिलावटी मसालों को ट्रांसपोर्ट पर जप्त कर कान्हा रंगोली उद्योग के संचालक को मौके पर बुलाकर पूछताछ की। इसके पश्चयात खाद्य सुरक्षा अधिनियम कानून के तहत 600 किलो मिलावटी मिर्ची पाउडर को जप्त कर कानूनी कार्यवाही हेतु उनके नमूने जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भिजवाए गए हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026