जनकल्याणकारी व ऐतिहासिक बजट डॉ- पूनियां

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जनकल्याणकारी व ऐतिहासिक बजट डॉ- पूनियां। केंद्र की मोदी सरकार के बजट को लेकर जोधपुर में भाजपा हरियाणा प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनियां और कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने प्रेस को संबोधित किया।

सतीश पूनियां ने बजट को जन कल्याणकारी एवं ऐतिहासिक बजट बताया। उन्होंने कहा इस बजट से देश की इकोनॉमी बढ़ेगी और देश प्रगति की ओर अग्रसर होगा। यह बजट युवाओं को समर्पित है। इस बजट में कौशल विकास, पर्यटन,रोजगार और नवाचार का नया युग,स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार, सेवा क्षेत्र में सुधार किसान सम्मान सुरक्षा जैसी कहीं महत्वपूर्ण बातें रखी गई। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी,एसएमई ग्रोथ फंड और हर जिले में महिला छात्रावास की सुरक्षा आवास के सुविधाओं से बालिकाओं और महिलाओं की शिक्षा और रोजगार में भागीदारी बढ़ेगी। इससे सामाजिक सशक्तिकरण की नई गति प्रदान होगी।

उन्होंने कहा कि आमजन एवं मध्यम वर्ग के लिए इलाज सस्ता होगा। कैंसर की दवाइयां पर सीमा शुल्क में कटौती से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। विदेश में पढ़ाई और यात्रा सस्ती हुई है। इनकम टैक्स प्रक्रिया आसान और डिजिटल सेवाओं में सरलता जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को इस बजट के द्वारा छुआ गया है। यह बजट समावेशी और दूरदर्शी बजट है। मोदी सरकार का मंत्र है रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म जो इस बजट में स्पष्ट झलक रहा है।

केबिनेट मंत्री पटेल ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार 9वीं बार बजट प्रस्तुत किया जाना संसदीय इतिहास की बड़ी उपलब्धि है। यह बजट 21वीं सदी के दूसरे क्वार्टर का पहला बजट है,जो भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की ठोस आधारशिला रखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यह बजट ‘GYAN’,गरीब, युवा,अन्नदाता और नारी इन चार स्तंभों पर आधारित है,जिससे विकास की धारा समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुँचे और हर नागरिक राष्ट्र निर्माण में सहभागी बने।

उन्होंने कहा कि भारत की विकास दर लगभग 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है तथा वित्त वर्ष 2027 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि 6.8 से 7.2 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सीपीआई श्रृंखला की शुरुआत के बाद से देश में सबसे कम महंगाई दर दर्ज की गई है। अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान औसत शीर्ष महंगाई दर 1.7 प्रतिशत रही। दिसंबर 2025 में आरबीआई ने खरीफ की अच्छी फसल एवं रबी की बेहतर बुवाई को देखते हुए वित्त वर्ष 2026 के लिए मुद्रास्फीति अनुमान 2.6 प्रतिशत से घटाकर 2.0 प्रतिशत कर दिया है। आईएमएफ ने भी वित्त वर्ष 2026 में मुद्रास्फीति 2.8 प्रतिशत तथा वित्त वर्ष 2027 में 4.0 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026 में औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है तथा औद्योगिक क्षेत्र में वृद्धि 6.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो वित्त वर्ष 2025 में 5.9 प्रतिशत थी। भारत का नवाचार इकोसिस्टम सशक्त हुआ है और वैश्विक नवाचार सूचकांक में देश की रैंकिंग 2019 में 66वें स्थान से सुधरकर 2025 में 38वें स्थान पर पहुँच गई है। उन्होंने बताया कि सेवा क्षेत्र में वित्त वर्ष 2026 में 9.1 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है, जो वित्त वर्ष 2025 के 7.2 प्रतिशत से अधिक है। भारत अब सेवाओं के क्षेत्र में विश्व का सातवां सबसे बड़ा निर्यातक देश बन चुका है तथा वैश्विक सेवा व्यापार में भारत की हिस्सेदारी 2005 में 2 प्रतिशत से बढ़कर 2024 में 4.3 प्रतिशत हो गई है। सेवा क्षेत्र प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 में बेरोजगारी दर घटकर 4.8 प्रतिशत रह गई है, जिसमें निरंतर गिरावट का रुझान देखा जा रहा है,जो अर्थव्यवस्था की मजबूती और रोजगार सृजन का स्पष्ट संकेत है। सेमीकंडक्टर मिशन हेतु आवंटन ₹22,500 करोड़ से बढ़ाकर ₹40,000 करोड़ किया गया है। प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास निर्माण के लिए ₹10,000 करोड़, बायो-फार्मा सेक्टर के लिए ₹10,000 करोड़ तथा महिला उद्यमियों के सशक्तिकरण हेतु एसएमई ग्रोथ फंड के रूप में ₹10,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। विदेश यात्रा पर टीसीएस को 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत किए जाने से मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी।

पटेल ने कहा कि कैंसर की 17 जीवन रक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क में छूट से इलाज सस्ता होगा तथा कर प्रक्रियाओं के सरलीकरण से आम नागरिकों को सुविधा, पारदर्शिता और समय की बचत होगी।उन्होंने बताया कि 15,000 स्कूलों में एवीजीसी लैब्स की स्थापना,अगले पाँच वर्षों में 1 लाख हेल्थ प्रोफेशनल्स एवं 1.5 लाख केयरगिवर्स तैयार करने का लक्ष्य तथा सेवा क्षेत्र सुधार समिति का गठन युवाओं को भविष्य के रोजगार के लिए तैयार करेगा।

पंडित एसके जोशी देवज्ञ महर्षि ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित

बजट में पशुपालन हेतु पूंजी सब्सिडी योजना,अमृत सरोवरों को मत्स्य पालन से जोड़ने तथा कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण से किसानों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित की जाएगी। महिला एसएमई ग्रोथ फंड,लखपति दीदी पहल तथा हर जिले में महिला छात्रावास निर्माण से महिलाओं की शिक्षा, रोजगार एवं उद्यमिता को नई गति मिलेगी। बताया गया कि राष्ट्रीय फाइबर मिशन से राजस्थान के ऊन उत्पादकों को लाभ मिलेगा,पर्यटन गाइड प्रशिक्षण से युवाओं को रोजगार मिलेगा,पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र में पूंजी सब्सिडी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तथा अमृत सरोवर मॉडल से जल संरक्षण एवं मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा। महिला छात्रावासों से दूरस्थ क्षेत्रों की बेटियों को सुरक्षित आवास सुविधा उपलब्ध होगी।

कैंसर दवाओं पर शुल्क में कटौती, विदेश शिक्षा व यात्रा पर टीसीएस में कमी,टीडीएस प्रक्रियाओं का स्वचालन तथा ई-गवर्नेंस के विस्तार से नागरिक सेवाएं अधिक सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनेंगी। यह बजट राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण के दृष्टिकोण से तैयार किया गया है। यह युवाओं को उड़ान,अन्नदाता को सम्मान,नारी को नेतृत्व और गरीब को गरिमा देने वाला बजट है,यही विकसित भारत की सच्ची पहचान है।

इस अवसर पर भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, जोधपुर देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी,जोधपुर देहात उत्तर जिलाध्यक्ष ज्योति ज्याणी, प्रो. पूर्व जेडीए चैयरमेन डॉ महेन्द्र सिंह राठौड़ मौजूद थे।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026