शहर विधायक पंवार के जन्मदिन पर हुआ समृद्धि यज्ञ

– इंदिरा रसोई में गरीबों को करवाया निःशुल्क भोजन
-शहर में विभिन्न क्षेत्रोंं में हुए कार्यक्रम

जोधपुर,आर्य वीरांगना दल जोधपुर व आर्य समाज फोर्ट उम्मेद चौक के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को शहर विधायक मनीषा पंवार के जन्मदिन पर सरदारपुरा स्थित कार्यालय में समृद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें यजमानों ने वेदमंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां देकर विधायक पंवार के उत्थान की कामना की गई। इसके अलावा शहर में घंटाघर,एमजीएच सहित अन्य इंदिरा रसोई में गरीबों को नि:शुल्क भोजन कराया गया।

यह भी देखें-राज्य के बजट में कई बड़ी घोषणाएं

आर्य वीरांगना दल की अध्यक्ष लीला भाटी व संचालक हिमांशी आर्य ने बताया कि विधायक मनीषा पंवार के जन्मदिन पर वरिष्ठ आर्य समाजियों व आर्य वीरों द्वारा अग्निहोत्र किया गया। आर्य समाज फोर्ट के मंत्री उम्मेद सिंह आर्य व बॉक्सिंग कोच विक्रम सिंह आर्य के वेदमंत्रोच्चार पर आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के उप प्रधान नारायण सिंह आर्य पत्नी के साथ यजमान की भूमिका निभाते हुए औषधीयुक्त हवन सामग्री व शुद्व घृत की आहुतियां दी।

यह भी पढ़ें- तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापार संघ ने वितरित किए ऊनी वस्त्र

इस अवसर पर आर्य वीर दल राजस्थान के महामंत्री जितेंद्र सिंह, आर्य समाज फोर्ट के प्रधान गणपत सिंह आर्य, कृष्णा सिंह, सुरेश शर्मा, कुलदीप सिंह, किशोर सिंह, विजेंद्र सिंह, देवआर्य सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews