Doordrishti News Logo

18 साल से वांछित उद्घोषित अपराधी बापर्दा गिरफ्तार

जोधपुर,18 साल से वांछित उद्घोषित अपराधी बापर्दा गिरफ्तार। कमिश्ररेट पुलिस ने लूट के एक मामले में 18 साल से वांछित चल रहे उद्घोषित अपराधी को बैंगलुरू से दस्तयाब कर बापर्दा गिरफ्तार किया है। आरोपी सरदारपुरा थाने के एक स्थाई वारंट में भी वांछित था। महामंदिर थाने में 2006 में उसकी एमपीआर (गुमशुदगी)भी दर्ज हो रखी थी।

यह भी पढ़ें – आपसी विवाद में चाकू से हमला, हत्या प्रयास में केस दर्ज

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह व डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार यादव ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए थे। जिसकी पालना में एडीसीपी पश्चिम निशांत भारद्वाज व एसीपी प्रतापनगर अनिल कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी नितिन दवे के नेतृत्व में 18 वर्ष पूर्व 2006 में दर्ज एक लूट के मामले में वांछित चल रहे उद्घोषित अपराधी (पीओ) नागौरी गेट थानान्तर्गत रामबाग निवासी अनिल पुत्र मदनलाल को पकडऩे के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त टीम में शामिल एसआई फगलू राम,हैड कांस्टेबल पप्पाराम,साइबर सैल पश्चिम के हैड कांस्टेबल प्रेम चौधरी,कांस्टेबल विक्रम व रामाराम की टीम ने आसूचना एकत्रित करने के साथ ही अन्य तकनीकी जानकारी जुटाते हुए आखिरकार 18 वर्षों से फरार चल रहे वांछित अनिल को बैंगलोर से दस्तयाब कर उसे बाद में बापर्दा गिरफ्तार किया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed