Doordrishti News Logo

आपसी विवाद में चाकू से हमला, हत्या प्रयास में केस दर्ज

जोधपुर,आपसी विवाद में चाकू से हमला, हत्या प्रयास में केस दर्ज।शहर के सूरसागर थाना क्षेत्र में बड़ी भील बस्ती में एक युवक से मारपीट कर चाकू से हमला किया गया। बीच बचाव में आई उसकी मां से भी अभद्र व्यवहार किया गया। चाकू के वार से युवक चोटिल हो गया। पुलिस ने इस बारे में हत्या प्रयास में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें – शास्त्रीय गायिका डॉ स्वाति शर्मा बनी मरुधरा संस्थान की अध्यक्ष

सूरसागर थाने में दी रिपोर्ट में बड़ी भील बस्ती निवासी राजेश पुत्र भीखू लाल भील ने पुलिस को बताया कि 26 मार्च को संजय ने विवाद के चलते चाकू से हमला किया। जिससे वह जख्मी हो गया। बीच बचाव में आई उसकी मां से भी अभद्र व्यवहार किया गया। पुलिस ने हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार है।

रास्ता रोककर मारपीट
बोरानाड़ा थाने में दी रिपोर्ट में आशापूणा बसेरा पाल गांव निवासी नितेश जोशी पुत्र चन्द्रप्रकाश जोशी ने पुलिस को बताया कि 25 मार्च को अरविन्द पुत्र चन्द्रप्रकाश ने उसके साथ रास्ता रोककर मारपीट की। इसी तरह प्रतापनगर सदर थाने में दी रिपोर्ट में लाला लाजपतराय कॉलोनी प्रतापनगर निवासी सोहनलाल पुत्र शंकरलाल मेघवाल ने पुलिस को बताया कि 26 मार्च को आरोपी हरीश पुत्र श्यामलाल ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026

देर रात केरू डम्पिग स्टेशन पर लगी भीषण आग

October 12, 2026