Doordrishti News Logo

चित्रगुप्त जयंती पर निकाली जाएगी शोभायात्रा

  • पोस्टर का किया विमोचन
  • 1001 कलम-दवात की पूजा कर वितरण किया जाएगा

जोधपुर, चौपासनी कायस्थ समाज विकास संस्थान के तत्वावधान में भाई दूज 26 अक्टूबर बुधवार को कायस्थ समाज के कुल देवता भगवान चित्र गुप्त की भव्य 17वीं शोभायात्रा का आयोजन चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड में किया जायेगा। आयोजन के पोस्टर का शुक्रवार को विमोचन किया गया।

संस्थान के अध्यक्ष देवेन्द्र माथुर, महासचिव जगदीशलाल माथुर एवं संस्थापक सदस्य सुरेन्द्र नाग के अनुसार सूंथला चुंगीनाका के पास चित्रांश टेन्ट पर प्रात: 9.30 बजे कायस्थ समाज के गुरू प्रकाशानन्द द्वारा विधि पूर्वक भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना एवं महाआरती कराई जायेगी।

procession-will-be-taken-out-on-chitragupta-jayanti

शोभायात्रा के मुख्य संयोजक विजय चन्द माथुर उप संयोजक मनीष माथुर एवं सह संयोजक मनीष माथुर के अनुसार कायस्थों की रोजी रोटी कलम 1001 कलमों की सामूहिक पूजा अर्चना कर प्रसाद के रूप में कलम वितरित कर कायस्थ गुरू प्रकाशानन्द एवं अतिथियों द्वारा 21 ट्रेक्टरों, हाथी-घोड़ा, ऊँट,नौपत,नगाड़ों, बैंड बाजों के साथ सुसज्जित शोभायात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जायेगा। शोभा यात्रा के सदस्य विकास माथुर,नरेश नेपालिया ने बताया कि कायस्थों के हर परिवार में इस वर्ष बहुउपयोगी बैग भेंट स्वरूप वितरित किया जायेगा।

शोभायात्रा पांचवा पुलिया होते हुए 9 वां सेक्टर के मुख्य बाजार होते हुए सैन्ट्रल एकेडमी स्कूल के सामने होते हुए 18, 18ई, 19 एवं 19 ई होते हुए चांद विलास एवं 17 ई सेक्टर के मध्य से होते हुए दोपहर 12.30 बजे कायस्थ सामुदायिक भवन सेक्टर 17ई, पर शोभा यात्रा का विसर्जन होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026