Doordrishti News Logo

प्री मानसून बारिश से मिलेगी राहत भीषण गर्मी झुलसाने लगी

  • पश्चिमी विक्षोभ नहीं
  • कलेक्टर ने दिए पेयजल और लाइट व्यवस्था को दुरूस्त रखने के निर्देश

जोधपुर,प्री मानसून बारिश से मिलेगी राहत भीषण गर्मी झुलसाने लगी।प्रदेश में प्रचंड रूप से पड़ रही गर्मी से हर कोई बेहाल हो रखा है। ताप मापी का पारा 45 डिग्री से नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार इसमें इजाफा होता जा रहा है। अब तक तक प्रदेश में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से गर्मी से कुछ राहत मिलती आ रही थी,मगर अब वह संभवत: देखने का नहीं मिलेगी। कारण की अब पश्चिमी विक्षोभ का असर चाइना और अफगानिस्तान की तरफ बना हुआ है।

यह भी पढ़िए-लू-तापघात के दृष्टिगत सभी चिकित्सा कार्मिकों के अवकाश निरस्त

ऐसे में प्रदेश सहित मारवाड़वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिल पाना मुश्किल लग रहा है। अब केवल प्री मानसून की बारिश से राहत मिल पाने की उम्मीद है।

जोधपुर शहर में आज पारा 45 डिग्री पार कर गया। भीषण गर्मी से शहर की सडक़ें या तक तंग गलियों में वीरान सी स्थिति बन गई है।मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। उन जिलों में हीटवेव के आसार बने हुए है।जोधपुर संभाग भी हीटवेव की चपेट में है।

इसे भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में 3 दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला संपन्न

मौसमी तंत्र में अब पश्चिमी विक्षोभ दूर दूर तक दिखाई नहीं देने से फिलहाल गर्मी से राहत मिल पाना मुश्किल है। शहर की सडक़ों पर आज भी सन्नाटा पसरा रहा। तंग गलियों में भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिला है। गलियों में वीरानी छाई हुई है। हीटवेव के मरीजों की संख्या भी अब बढऩे लगी है। हालांकि तापघात और लू के मरीज अस्पताल अभी नहीं पहुंचे है,मगर हीटवेव के शिकार लोग उल्टी,दस्त और जी में बेचैनी को लेकर आ रहे है। सुबह अस्पताल में इनकी संख्या ज्यादा देखी जा सकती है।

कलेक्टर ने दिए निर्देश, पेयजल और लाइट व्यवस्था बनी रहे
जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। इसको देखते हुए सबसे पहले समस्या बिजली,पानी और लू आदि की रहती है। ऐसे में इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया गया है। जहां ट्यूबवैल बंद पड़े उन्हें भी चालू करवा दिया गया है। बैठक लेकर इन सभी समुचित व्यवस्था के दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026