Doordrishti News Logo

मेडिकल कॉलेज में 3 दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला संपन्न

जोधपुर,मेडिकल कॉलेज में 3 दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला संपन्न।डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज, जोधपुर में 20 से 22 मई तक तीन दिवसीय बेसिक कोर्स इन मेडिकल एज्युकेशन (बीसीएमई) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ.रंजना देसाई के मार्गदर्शन में मेडिकल एजुकेशन यूनिट (एमईयू) के तत्वावधान में यह कार्यशाला आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें – सेना से रिटायर्ड अफसर ने ट्रेडिंग कारोबारी को बनाया ठगी का शिकार

मेडिकल एजुकेशन यूनिट कॉर्डिनेटर डॉ.विहान चौधरी व उनकी टीम ने मेडिकल कॉलेज के 30 चिकित्सक शिक्षकों को चिकित्सा शिक्षा संबंधित (बीसीएमई) कार्यशाला में प्रशिक्षित किया। कार्यशाला के दौरान नेशनल मेडिकल कमीशन की ओर से डॉ. रजत वोहरा (महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज जयपुर) ने आब्सर्वर की भूमिका निभाई। अंत में सभी प्रतिभागी डॉक्टर्स को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: