Doordrishti News Logo

राजकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालयों से मतदान दल रवाना

  • विधानसभा चुनाव- 2023
  • ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

जोधपुर,राजकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालयों से मतदान दल रवाना। विधानसभा आम चुनाव 2023 के अंतर्गत मतदान दलों का तृतीय प्रशिक्षण एवं रवानगी राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (छात्र) तथा राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में शुक्रवार को दो पारियों में की गई।

मतदान दल शुक्रवार को पहली पारी में जाने वाले दलों में विधानसभा क्षेत्र फलौदी के लिए 259,विधानसभा क्षेत्र ओसियां के लिए 255, विधानसभा क्षेत्र भोपाल गढ़ के लिए 291 तथा विधानसभा क्षेत्र लोहावट के लिए 275, विधान सभा क्षेत्र शेरगढ़ के लिए 289 तथा दूसरी पारी में विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा के लिए 225,विधानसभा क्षेत्र जोधपुर शहर के लिए 174, विधानसभा क्षेत्र लूणी के लिए 312 मतदान दलों,विधानसभा क्षेत्र सूरसागर के लिए 247, विधानसभा क्षेत्र बिलाड़ा के लिए 284 मतदान दलों को तृतीय प्रशिक्षण एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाकर रवाना किया गया।

धोखाधड़ी की यह कहानी भी पढ़िए पैसा डबल करने के नाम पर नैक्सा एवरग्रीन पर पांच लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज

जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा:-
मतदान दलों को जिला निर्वाचन अधिकारी (ज़िला कलेक्टर) हिमांशु गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों के साथ तृतीय प्रशिक्षण के अंतर्गत आवश्यक सावधानियां एवं अन्य प्रक्रिया संबंधी जानकारियां प्रदान की। गुप्ता ने ईवीएम से संबंधित सीआरसी व चेकलिस्ट का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये तथा भंडार द्वारा दिए गए बैग के एक-एक समान के बारे में जानकारी प्राप्त की। मतदान दलों को ईवीएम-वीवीपैट मशीनें,निर्वाचक नामावलियां,कंपार्टमेंट की सामग्री, भुगतान,यातायात शाखा द्वारा वाहन एवं पुलिस बल आदि की उपलब्धता का जायजा लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शिक्षिका को सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी

July 30, 2026

एआई से महिला की फोटो एडिट कर बनाया आपत्तिजनक

July 30, 2026

गांजा बेचने की फिराक में था युवक पकड़ा गया,68 ग्राम गांजा बरामद

July 30, 2026

गांव से जोधपुर आए बालक नकली नोटों के साथ पकड़े गए

July 30, 2026

जेएनवीयू में 80 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों का किया सम्मान

July 30, 2026

मां केवल जन्मदायिनी ही नहीं बल्कि प्रथम गुरु भी: पटेल

July 30, 2026

सभी विभाग समन्वय से सुनिश्चित करें भव्य व गरिमामय आयोजन-कलक्टर

July 30, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने शिकारपुरा में राजेश्वर भगवान के किए दर्शन

July 30, 2026

गुरु पूर्णिमा पर मिशन पढ़ो राजस्थान का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम

July 30, 2026