Doordrishti News Logo

गहलोत के शासन में ही पुलिसिंग कमजोर हुई,लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं-पूनिया

जोधपुर,गहलोत के शासन में ही पुलिसिंग कमजोर हुई,लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं-पूनिया।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शासन में ही कानून व्यवस्था कमजोर हुई और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।

गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए,उन्हें बयानबाजी से पहले सोचना चाहिए। पूनिया आज जोधपुर प्रवास पर पहुंचने पर यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे। एसडीएम के साथ हुई घटना को लेकर पूनिया ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ भाजपा ने खूब बोला था तभी वे सत्ता से बाहर हुए। यदि वो सवाल खड़े करते हैं तो उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

यह भी पढ़िएगा – मेडिकल कॉलेज के शिशुवार्ड में भीषण आग लगने से 10 शिशुओं की मौत

उनके शासन काल में पांच साल तक कानून व्यवस्था ध्वस्त हुई थी,उन्होंने विरासत में जो दिया है,यहां की पुलिसिंग को कमजोर किया है। भाजपा ने उसे सुधारने के साथ दुरूस्त करने का काम भी किया है।पूनिया ने कहा कि लोकतंत्र में हमारा जो संविधान है उसका मर्यादा से पालन करना चाहिए,हिंसा का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है।

समाज में गरिमा और मर्यादा बनी रहनी चाहिए। लोकतंत्र में ब्यूरोक्रेसी, डेमोक्रेसी और राजनेता को मिलकर काम करना चाहिए ताकि देश प्रदेश का विकास हो सकेे। इनके संबंध भी ठीक होने चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो। यह राजनीतिक दलों के लिए सीख है। चुनाव को लेकर पूनिया ने कहा कि बीजेपी अधिकाश सीटें जीतेगी।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026