पुजारी से मारपीट माहौल गर्माने के बाद पुलिस लगाया
तीन लोगों को पुलिस ने किया डिटेन
जोधपुर(डीडीन्यूज),पुजारी से मारपीट माहौल गर्माने के बाद पुलिस लगाया।शहर के खांडाफलसा पुलिस थाना क्षेत्र के पीरों का छल्ला में एक मंदिर के पुजारी के साथ गुरुवार को दिन में कुछ लोगों ने मंदिर में प्रवेश कर मारपीट की। इस बात का पता लगने पर कुछ लोग एकत्र हुए और खांडाफलसा थाने पहुंचे। पुलिस में रिपोर्ट दी गई।
इसे भी पढ़िए – मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार अब तक छह गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीन लोगों को डिटेन किया है। दूसरे पक्ष के लोग भी थाने में पहुंच गए। एक बारगी माहौल गर्माने की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया। हालांकि पुलिस ने इस बारे में त्योहारी सीजन को लेकर जाब्ता लगाने की बात की है।
एसीपी सेंट्रल मंगलेश चूण्डावत ने बताया कि भीतरी शहर पीरों का छल्ला खांडाफलसा में मंदिर के पुजारी अशोक सिंह से मारपीट करने की जानकारी मिली थी। जिस पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को डिटेन किया है।
एसीपी चूण्डावत ने बताया कि इधर पीडि़त पक्ष के थाने पहुंचने के साथ ही दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पर पहुंचे। एक पक्ष की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। घटना की जानकारी पर क्षेत्रवासियों ने विरोध जताया है और खांडाफलसा थाने पहुंच गए। माहौल गर्माने की आशंका के बीच अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर जाब्ता लगाने की बात की है।
हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।
खबर को शेयर कीजिए
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

