नौ साल की मासूम से युवक ने किया दुष्कर्म,आरोपी फरार
जोधपुर(डीडीन्यूज),नौ साल की मासूम से युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार। जिला पश्चिम में नौ साल की एक मासूम से युवक ने दुष्कर्म किया। घटना 31 मार्च की बताई जाती है। पीडि़त परिवार मध्यप्रदेश का है और आरोपी भी वहीं का रहने वाला है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमों को लगाया गया है।
इसे भी पढ़ें – पुजारी से मारपीट माहौल गर्माने के बाद पुलिस लगाया
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश का एक परिवार यहां जोधपुर में रह कर मजदूरी करता है। परिवार के साथ ही गांव का ही युवक रहता था। 31 मार्च को 9 साल की बच्ची की मां काम पर गई हुई थी। बच्ची घर में अकेली थी तब आरोपी युवक ने उससे दुष्कर्म किया। तब बच्ची बाद में अपनी मां के पास गई और युवक की करतूत को बताया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस की टीम एमपी भेजी गई है। बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। शुक्रवार को बयान लिए जाएंगे।
गौरतलब है कि दो दिन पहले भी आठ साल की एक बच्ची से उसके पड़ौसी नाबालिग ने दुष्कर्म किया था। जिसे पुलिस ने निरूद्ध कर सुधार गृह भिजवाया था। चार दिन में यह दूसरी घटना हुई है जब एक और मासूम दुष्कर्म का शिकार हुई है।
हर न्यूज़ का नोटिफिकेशन पाने के लिए वेबपेज के नीचे Bell🔔 के निशान पर क्लिक करके सब्सक्राइब करें।
खबर को शेयर कीजिए
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

