स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड,थाई युवतियों को पकड़ा संचालक हिरासत में
जोधपुर(डीडीन्यूज),स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड,थाई युवतियों को पकड़ा संचालक हिरासत में।शहर के रेजीडेंसी रोड स्थित एक अपार्टमेंट में सोमवार की देर रात पुलिस ने रेड देकर स्पा सेंटर का पता लगाया। पुलिस ने मौके से तीन थाईलैण्ड की युवतियों को हिरासत में लिया है। स्पा सेंटर का संचालक भी हिरासत में लिया गया। जिनसे देर रात तक पूछताछ चल रही थी।
भगत की कोठी पुलिस ने रेजीडेंसी रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रेड दी। तब वहां एक स्पा सेंटर चलने का पता लगा। थानाधिकारी राजीव भादू आदि ने थाईलैण्ड की युवतियों से पूछताछ की। वे कब और किसके द्वारा यहां लाई गई इस बारे में पड़ताल की। स्पा सेंटर के एक संचालक से भी देर रात तक पूछताछ होती रही। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं बताई गई है।
आतंकियों को धर्म नहीं कर्म देखकर मारा-राजनाथ सिंह
थाई युवतियों को चोरी छुपे भारत लाए जाने की जानकारी भी होने की संभावना है। विदेश अधिनियम के तहत संचालक के खिलाफ केस भी दर्ज किया जा सकता है। युवतियों के संबंध वीजा के बारे में जानकारी ली जा रही है।
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

