नेचुरल रिलेक्स स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड चार गिरफ्तार
दूसरे दिन भी स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी
जोधपुर(डीडीन्यूज),नेचुरल रिलेक्स स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड चार गिरफ्तार। जोधपुर कमिश्नरेट की पुलिस ने एक और स्पा सेंटर पर दबिश दी है। इस बार प्रतापनगर सदर थाना पुलिस ने न्यू कोहिनूर सिनेमा के पास संचालित नेचुरल रिलेक्स स्पा सेंटर पर दबिश देकर अवैध गतिविधियों के संदेह में एक युवक व तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि स्पा सेंटर पर कार्रवाई के दौरान मौजूद एक युवक व तीन महिलाओं से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस को देख शोरगुल व न्यूसेन्स करना शुरू कर दिया। तब बल्ली जस्सा खेड़ा, थाना बार, जिला राजसमंद निवासी पिन्टुसिंह पुत्र राजूसिंह,चांद बाग दिल्ली निवासी फरजाना पुत्री इरशाद, अशोक विहार गुडग़ांव हरियाणा निवासी कोमल पुत्री चंदरयान व त्रिलोकपुरी ईस्ट दिल्ली निवासी दुर्गा पत्नी दीपक को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

