Doordrishti News Logo

रिमाण्ड अवधि बढाई रकम बरामदगी के प्रयास में जुटी पुलिस

13 लाख ही बरामद हो पाए

जोधपुर,शहर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में आशापूर्णा टाउनशिप में 4 अक्टूबर को रिटायर्ड कर्नल सूने मकान में लगी 30 लाख की सेंध का पुलिस ने रविवार को खुलासा करते हुए तीन नकबजनों को गिरफ्तार किया था। आरोपी पुलिस अभिरक्षा में चल रहे थे। मगर दो दिन बाद आज फिर कोर्ट में पेश कर अभिरक्षा में लिया गया। मगर पुलिस अब तक कुछ जेवरात और 13 लाख की नगदी ही बरामद कर पाई है। शेष रकम अब तक बरामद नहीं हो सकी है।

घटना में  7 अक्टूबर को आशापूर्णा टाउनशिप में रहने वाले रिटायर्ड कर्नल जयकृष्ण चावला की तरफ से केस दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि वे अपने किसी काम से 4 अक्टूबर को बाहर गए थे। इस बीच घर सूना था। अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से 20.25 लाख की नगदी के साथ सोने चांदी के जेवरात सहित 30 लाख की चोरी की थी।

रविवार को पुलिस ने कबीर नगर सूरसागर निवासी मोहम्मद अयुब पुत्र मोईनुदी को दौसा से गिरफ्तार कर लाई थी। इस पर पूछताछ के बाद उसके दो साथियों भाखरी सूरसागर निवासी रूपेश कुमार शर्मा उर्फ जावेद उर्फ घी वाला बाबा और शिपहाउस सूरसागर निवासी रमजान उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया गया था। वारदात की साजिश रमजान की तरफ से रची गई थी। गिरफ्तारी वक्त पुलिस इनसे केवल 13 लाख नगद ही बरामद कर पाई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार

February 14, 2026

निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नियामक आयोग का गठन प्रक्रियाधीन-उप मुख्यमंत्र...

February 14, 2026

गंगश्यामजी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

February 14, 2026

नाडी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम सम्पन्न

February 14, 2026

घर में बंधक बनाकर मारपीट वीडियो बनाया,भूखंड पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर पांच लाख ऐंठे

February 14, 2026

नाबालिग का अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा

February 14, 2026