Doordrishti News Logo

संपत्ति संबंधी अपराधों पर पुलिस आयुक्त ने जताया असंतोष

मंडोर एसीपी कार्यालय एवं मंडोर थाने का वार्षिक निरीक्षण

जोधपुर, पुलिस आयुक्त जोसमोहन ने संपत्ति संबंधी अपराधों को लेकर धीमी गति से कार्य पर असंतोष जताया। अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया। वे मंडोर एसीपी कार्यालय एवं मंडोर थाने का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे। इससे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वार्षिक निरीक्षण के समय पुलिस के आलाधिकारी आदि भी मौजूद थे।

एसीपी मंडोर राजेंद्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि पुलिस आयुक्त जोसमोहन ने एसीपी कार्यालय मंडोर और मंडोर पुलिस थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। यहां पर अपराध संबंधी रेकर्ड संधारण से लेकर हार्डकोर अपराधियों, केस ऑफिसर स्कीम आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संपत्ति संबंधी अपराधों के धीमे कार्य को लेकर असंतोष भी जताया। इसके अलावा पुलिस थानों में अच्छे कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को नगद राशि प्रदान कर सम्मान स्वरूप प्रोत्साहित भी किया।

पुलिस आयुक्त ने एसीपी कार्यालय मंडोर के निरीक्षण के साथ ही मंडोर थाने का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर एडीसीपी पूर्व भागचंद मीना, एसीपी मंडोर राजेंद्र प्रसाद दिवाकर, मंडोर थानाधिकारी सुरेशचंद सोनी, डांगियावास थानाधिकारी कन्हैयालाल, करवड़ थानाधिकारी कैलाशदान सहित अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सीजेपी कार्यक्रम में मारपीट करने वाले एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ता रिहा

August 24, 2026

मेले में रामदेवरा के लिए चलेगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

August 24, 2026

जोजरी-बांडी व लूणी नदी के 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

August 24, 2026

आर्मी कैप्टन की वर्दी में घूम रहा युवक गिरफ्तार

August 24, 2026

प्रो.डॉ गोयल ने संभाला सायंकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक का कार्यभार

August 24, 2026

रेलवे खानपान इकाइयों की रोज होगी जांच

August 24, 2026

नाम किसी और का..सफर आपका...रेलवे जांच में पकड़े गए तो होगी जेब ढीली

August 24, 2026

आवेदन जमा कराने उमड़ा उत्साह ढोल-थाली के साथ पहुंचे दावेदार

August 24, 2026

ऑनलाइन घरेलु सामान के खरीद के चक्कर में 1.31 लाख की ठगी

August 24, 2026