Doordrishti News Logo

पुलिस कमांडो के सिर में लगी गोली

जोधपुर/जैसलमेर,पुलिस की ईआरटी टीम के कमांडो सिर में गोली लगने से घायल हो गया। गोली कमांडो के सिर के आरपार हो गई। घायल कमांडो को गंभीर हालत में जवाहर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया।जोधपुर के मथुरा दास माथुर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

घायल जवान दिनेश कुमार पुत्र माला राम सांचौर जिले के चितलवाना इलाके के इसरोल गांव के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें – लड़की सप्लाई के बहाने व्यापारी को लूटने वाले दो शख्स गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ 13 जून को 2 दिवसीय जैसलमेर दौरे पर आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर ही यहां सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने जवान जा रहे थे। इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम के 10 जवानों की टीम एक गाड़ी में जोधपुर से जैसलमेर जा रहे थे। जैसलमेर से करीब 20 किलोमीटर पहले जवान दिनेश कुमार के साथ यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें – अवसाद में महिला ने पिया तेजाब

जैसलमेर के पास यह हादसा हुआ। घटना की सूचना के बाद एसपी सुधीर कुमार जवाहर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद घायल जवान दिनेश कुमार को लेकर जा रही एंबुलेंस के आगे खुद की गाड़ी से जोधपुर रवाना हो गए। जवाहिर हॉस्पिटल से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दो एंबुलेंस को जोधपुर के लिए रवाना किया गया।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026