Doordrishti News Logo

पुलिस और आवासन मंडल का दस्ता पहुंचा अतिक्रमण हटाने,पत्थर फेंक कर दौड़ाया

  • बिना नोटिस अतिक्रमण हटाने पहुंचे दस्ते पर पथराव
  • क्षेत्र के लोगों ने सड़क रोका
  • सड़क पर बैठ कर दिया धरना

जोधपुर,पुलिस और आवासन मंडल का दस्ता पहुंचा अतिक्रमण हटाने, पत्थर फेंक कर दौड़ाया। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र मारवाड़ अपार्टमेंट के सामने बसी झुगी झोपड़ी के लोगों ने आज दोपहर में पुलिस की मौजूदगी में आवासन मंडल के अतिक्रमण दस्ते पर पथराव किया।

पथराव से अफरातफरी मच गई। पत्थर फेंकनें वाले लोग पीछे भागे और दस्ते का वहां से दौडऩे पर मजबूर कर दिया। बाद में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता बुलाया गया। फिलहाल मौका स्थल पर शांति है। लोगों का कहना था कि उन्हें बगैर नोटिस दिए वहां से हटाने दस्ता पहुंचा था। हालांकि इसमें एक दो लोगों को चोटें लगी है मगर पुलिस के सामने अभी कोई नहीं आया है। कोई पुलिस कर्मी इसमें हताहत नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- गोदाम पर शराब के कार्टन छोड़ने के लिए भेजा,वाहन चालक 290 पेटी शराब लेकर चंपत

थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि मारवाड़ अपार्टमेंट के सामने हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी वालों ने डेरा जमा रखा है। जिस स्थान पर इन लोगों का डेरा है वह जमीन आवासन मंडल की है। जहां पर आज दोपहर में पुलिस इमदाद के साथ अफसर और अतिक्रमण दस्ता वहां उन्हें हटाने के लिए पहुंचा। कार्रवाई शुरू होने से पहले ही विरोध होने लगा और झुग्गी झोपड़े में बसर करने वाले लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस जाब्ता भी मौके पर था मगर वह साइड में था। इस बीच अचानक  से कुछ लोगों ने पत्थर फेंकनें शुरू कर दिए। अतिक्रमण दस्ते का दौड़ाया गया और पत्थर फेंकनें वाले उनके पीछे काफी दूर तक गए। इस बारे में रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मौके पर फिलहाल शांति बनी है। पुलिस इसमें हताहत नहीं हुई है। एक दो लोगों को चोट लगी हो सकती है मगर वह लोग सामने नहीं आए है।उपभोक्ता मार्गदर्शक समिति ‘उमस’ के अध्यक्ष लियाकत अली ने बताया कि सेक्टर 11,12,14 के मध्य किए गए अतिक्रमण में झुग्गी झोपड़ियों को हटाने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग,उपभोक्ता मार्गदर्शक समिति, राजस्थान आवासन मंडल जनसंघर्ष समिति ने मिल कर और पत्थरबाजी के विरोध में सड़क पर बैठ कर धरना दिया। उन्होंने कई बार पुलिस के विरोध में नारेबाजी भी की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

एंडोक्राइन सोसायटी की कॉन्फ्रेंस में देशभर के हार्मोन रोग विशेषज्ञ होंगे शामिल

September 19, 2026

स्काउट प्रशिक्षण से जीवन की चुनौतियों से लड़ने की मिलती है ताकत: इंदा

September 19, 2026

कमिश्ररेट में दो मकानों व गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ

September 19, 2026

साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया

September 19, 2026

पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

September 19, 2026

अवैध देशी पिस्टल व खाली मैंगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

September 19, 2026

महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त

September 19, 2026

गिफ्ट कार्ड के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

September 19, 2026

You missed