कवि व टीवी कलाकार शैलेश लोढ़ा को पितृशोक
शुक्रवार प्रातः10 बजे सिवांची गेट शमशान घाट पर किया जाएगा अंतिम संस्कार
जोधपुर,कवि और टीवी कलाकार शैलेश लोढ़ा को पितृशोक। शैलेश लोढ़ा के पिता श्याम सिंह लोढ़ा का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। वे पिछले डेढ़ महीने से बीमार थे। डेढ़ महीने से अपने पिता की सेवा में जुटे हुए थे शैलेश लोढ़ा। उनके निधन से साहित्य जगत और शहर भर में शोक की लहर छा गई।
यह भी पढ़ें – ग्रामीणों को सोना बताकर धातु देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
शुक्रवार प्रातः10 बजे सिवांची गेट शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन का समाचार सुनते ही निवास स्थान पर रिश्तेदार और मित्र पहुंचने लगे हैं।समाजसेवी सुनील तलवार, सुयोग काबरा,श्रीपाल लोढ़ा, प्रल्यंकर जोशी और अरविंद भंडारी निवास स्थान पर पहुंच गए।
शैलेश लोढ़ा अपने पिता की प्रेरणा और सीख से कविताएं लिखते रहे हैं। पिता पर लिखी शैलेश लोढ़ा की कविताओं को देश भर में दाद मिलती रही है। पिता से ही है जीवन और पिता से ही है जिंदगी पर शैलेश लोढ़ा ने कई कविताएं लिखी हैं।
शैलेश लोढ़ा पिता के बीमार होने का समाचार सुनने के बाद मुंबई में शूटिंग बीच में छोड़कर जोधपुर आते रहे हैं। उनके पिता को मित्रों ने संभालने का कार्य किया।निधन के बाद से ही शैलेश लोढ़ा को संभाल रहे हैं उनके मित्र।
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

