Doordrishti News Logo

पेट्रोल पंप संचालक को हाथ पैर काटने की धमकी

  • पंद्रह दिन पहले स्कार्पियो जलाई थी
  • पीड़ित ने नामजद के खिलाफ दी रिपोर्ट
  • अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। पेट्रोल पंप संचालक को हाथ पैर काटने की धमकी। शहर के भगत की कोठी पुलिस थाना क्षेत्र गांधी कॉलोनी में रहने वाले पेट्रोल पंप संचालक को जानमाल की धमकी दिए जाने के साथ हाथ पैर काटने की बात कही गई है। पीडि़त ने इस बारे में भगत की कोठी थाने में नामजद व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

इसे भी पढ़िए – भारतीय नागरिक बनने की अभिलाषा हुई पूरी खुशी के आंसू छलके

धमकी से पूर्व 2 जनवरी को उसके भाई की एसयूवी को भी जलाने का आरोप नामजद के खिलाफ लगा है। पुलिस उसे अब तक नहीं पकड़ पाई है। भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि गांधी कॉलोनी रहने वाले पीयूष मेहरा पुत्र प्रेम मेहरा की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

रिपोर्ट में बताया कि वह 15 जनवरी की रात को अपने चचेरे भाई राजेंद्र के साथ में घर के बाहर खड़ा था। तब किसी अज्ञात नाम नंबर से कॉल आया और सामने वाले ने खुद को सुभाष कॉलोनी भगत की कोठी निवासी रोहित शर्मा बताया। उसने फोन पर धमकी दी कि वह उसके हाथ पैर काट देगा। उसे जान से मार देगा और उसका पैसा भी उसके काम नहीं आएगा। वह लोगों में गलत बातें फैला रहा है।

पीडि़त के अनुसार वह पेट्रोल पंप का संचालन करता है और उसका रोहित शर्मा से कोई लेना देना नहीं है। रोहित शर्मा और उसके साथियों ने 2 जनवरी की रात में उसके भाई सिद्धार्थ की स्कार्पियो को भी जला दिया था। जिस बारे में भी भगत की कोठी थाने में रिपोर्ट दी गई थी। मगर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026