Doordrishti News Logo

स्थाई वारंटी भोपालगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जोधपुर,स्थाई वारंटी भोपालगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार। शहर की उदयमंदिर पुलिस ने भोपालगढ़ थाने के हिस्ट्रीशीटर स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। वह अपने घर पर नहीं सोकर खेतों में सोता है। इस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें – हर जिला अस्पताल में रामाश्रय में वृद्धजनों के लिए विशेष व्यवस्था

थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अरटियाखुर्द भोपालगढ़ निवासी मंगलसिंह पुत्र कालूसिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2021 से फरार था। आरोपी के बारे पता लगा कि वह अपने घर पर नहीं सोता है बल्कि खेतों में सोता है। तब पुलिस की टीम ने उसकी दस्तयाबी को प्रयास करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews