जम्मूतवी जाने वाली दो ट्रेनों में दो-दो स्लीपर डिब्बों की स्थाई बढ़ोतरी
जोधपुर(डीडीन्यूज),जम्मूतवी जाने वाली दो ट्रेनों में दो-दो स्लीपर डिब्बों की स्थाई बढ़ोतरी। रेलवे द्वारा ट्रेनों में अतिरिक्त यातायात के मद्देनजर जम्मूतवी की ओर जाने वाली दो ट्रेनों में दो-दो द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बों की स्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें- जोधपुर होकर चलेगी लालकुआं-राजकोट स्पेशल ट्रेन
जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन 19223/19224, गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी-गांधी नगर कैपिटल एक्सप्रेस में गांधीनगर कैपिटल से 19 मई से तथा जम्मूतवी से 23 मई से दो द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बों की स्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इसी तरह ट्रेन 19226/1927 जम्मूतवी-भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस में जम्मूतवी से 20 मई और भगत की कोठी से 22 मई से द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है जिससे यात्रियों को सुविधा होगी।
Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

