समझाइश से नहीं मानने पर पुलिस ने सभी को वहां से खदेड़ कर खुलवाया रास्ता
जोधपुर, शहर के प्रताप नगर क्षेत्र में दोपहर कुछ लोगों ने एकत्र होकर मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महिलाएं सड़क पर बैठ गई। ये लोग कुछ दिन पूर्व अपने घर से गायब हुए एक युवक की तलाश में पुलिस की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। बाद में पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ रास्ता खुलावाया। प्रताप नगर क्षेत्र में रहने वाला एक बालिग युवक चार-पांच दिन से अपने घर से लापता है। परिजनों ने प्रताप नगर पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवा रखी है। युवक का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दोपहर यकायक करीब चालीस पुरुष व महिलाओं ने प्रताप नगर के मुख्य मार्ग पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रास्ता जाम कर दिया। महिलाएं सड़क पर बैठ कर नारेबाजी करने लगी। इस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया, लेकिन लोगों के रास्ते से नहीं हटने पर पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ कर रास्ता खुलावाया। करीब आधे घंटे तक रास्ता जाम रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Related posts:

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज

टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

लिव इन में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत

सोलर पैनल नहीं लगना सेवा दोष की श्रेणी में

