Doordrishti News Logo

योगी आदित्यनाथ के रोड शो में उमड़ा सूर्यनगरी का जन सैलाब

  • सूर्यनगरी में हुआ मुख्यमंत्री योगी का अभूतपूर्व स्वागत
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का गजेंद्र सिंह शेखावत के समर्थन में रोड शो
  • गांधी मैदान से जालोरी गेट पहुंचने में लगा दो घंटे से अधिक का समय
  • योगी बोले सभी को शेखावत व मोदी जी का प्रतिनिधि बनकर घर-घर जाना है
  • भारत को दुनियां की सबसे बड़ी ताकत बनाने में जोधपुर दे योगदान

जोधपुर,योगी आदित्यनाथ के रोड शो में उमड़ा सूर्यनगरी का जन सैलाब। शहर में शनिवार शाम सरदारपुरा क्षेत्र चुनावी रंग में रंगा नजर आया। यहां भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोड शो किया।

 

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में निकले योगी आदित्यनाथ के रोड शो में भारी संख्या में जनता उमड़ी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जोधपुर उनके लिए अत्यंत श्रद्धा की नगरी है।अब सभी को गजेंद्र सिंह शेखावत व नरेंद्र मोदी जी का प्रतिनिधि बनकर प्रत्येक घर जाना है और मोदी जी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

यह भी पढ़ें – व्यापारी संस्था ने किया भाजपा का चुनाव प्रचार

योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम को ही सूर्यनगर पहुंचे। एयरपोर्ट पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से वो सीधे गांधी मैदान पहुंचे,जहां से रोड शो प्रारंभ हुआ। सरदारपुरा बी रोड से गोल बिल्डिंग होते हुए रोड शो जालोरी गेट पर सम्पन्न हुआ। पूरे मार्ग में हजारों लोग स्वागत में खड़े थे। छतों से महिलाएं पुष्प वर्षा कर रही थीं। योगी आदित्यनाथ और शेखावत ने भी पूरे रोड शो के दौरान लोगों पर फूल बरसाए।

रोड शो में योगी आदित्यनाथ और गजेंद्र सिंह शेखावत के फोटो लेने व वीडियो बनाने की होड़ लगी रही। छतों और घरों की बालकनी में खड़े होकर लोग दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे थे और भगवा झंडे लहरा रहे थे। जय श्रीराम,मोदी-मोदी और योगी-योगी के गगनचुंबी नारों के बीच रोड शो को गांधी मैदान से जालोरी गेट तक पहुंचने में दो घंटे से अधिक का समय लगा। जालोरी गेट पर अपने उद्बोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जोधपुर के विकास,राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देश के अंदर से आवाज आई है। देश के अंदर जो माहौल है, वो एक राष्ट्रवादी सरकार बनाने के लिए है। उन्होंने कहा कि पिछली बार हम लोगों ने कहा था कि अयोध्या में रामलला 500 वर्षों के बाद आने वाले हैं। उन्होंने पूछा,आ गए ना, जनता से जवाब आया हां आ गए।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो देशद्रोही थे,समाज और राष्ट्र विरोध में लिप्त रहते थे,हमने कहा था,उनका राम नाम सत्य होगा,हो रहा है ना। जवाब मिला हां हो रहा है। उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों को चुनकर भेजते हैं तो सुरक्षा भी मिलती है, समृद्धि भी मिलती है,आस्था का सम्मान भी होता है और भविष्य का निर्माण भी होता है। देश की आवाज के साथ जोधपुर की आवाज भी जुड़े, इसके लिए सभी को गजेंद्र सिंह शेखावत बनकर एक-एक घर पर जाना है। मोदी जी का प्रतिनिधि बनकर घर-घर जाना है। मोदी जी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाना है। भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाने में अपना योगदान देना है। योगी आदित्यनाथ ने शेखावत को भारी मतों से जीताने की अपील की।

यह भी पढ़ें – पढ़ने जा रहे छात्र से अज्ञात बाइक सवारों ने की मारपीट

रोड शो के दौरान खुले वाहन में योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय मंत्री शेखावत,जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंतसिंह विश्नोई,सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी,शहर विधायक अतुल भंसाली,जिलाध्यक्ष देवेंद्र सालेचा,पूर्व जेडीए चेयरमैन महेंद्र सिंह राठौड़ मौजूद थे। रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,मौजूद थे।

रोड शो में विभिन्न व्यापारी व सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो के दौरान ओसवाल-जैन समाज,घांची समाज, माली समाज,कुम्हार समाज,ब्राह्मण समाज,पुष्करणा ब्राह्मण समाज, माहेश्वरी समाज,कुम्हार समाज,घांची समाज,सुथार समाज,सिख समाज, सिंधी समाज,मेघवाल समाज,जीनगर समाज,वाल्मिकी समाज,सैन समाज, सोनगरा समाज,झुल्लेलाल युवा मण्डल,बी रोड व्यापारी संगठन,विश्व फाउंडेशन सहित 36 कौम के लोगों ने मंच लगाकर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि रोड शो के दौरान महापौर वनिता सेठ, मनीष पुरोहित,डॉ करणीसिंह खींची, घनश्याम ओझा,उपेन्द्र दवे,नरेन्द्रसिंह कच्छवाह,जगतनारायण जोशी, राजेन्द्र कुमार गहलोत,राजेन्द्र पालीवाल,महेन्द्र मेघवाल,शशिप्रकाश प्रजापत संगीता सोलंकी,इन्द्रा राजपुरोहित,नाथूसिंह राठौड़, भंवरलाल दईया,महेन्द्र तंवर,सीमा माथुर,संजय चंदीरमानी,अलका थामेत,गीता भाटी,हंसराज प्रजापत, पार्वती जागिड़,गोविंद गहलोत, रविपाल सिंह सरेचा,आदित्य सिंह, धीरज मकवाना,जनक सोनी,महेश व्यास,शोभित राठी,रेखा नाहर, पुरूषोत्तम मूंदड़ा,मनीष परिहार, सुनिल भाटी,सुरेश भाटी,भवानी सिंह शेखावत,महेन्द्र छंगाणी,भुपेन्द्रराज सिंघवी,राकेश बागरेचा,माधोसिंह परिहार,ताराचंद गहलोत,श्यामसुन्दर गौड़,हेमंत जायनानी,भेरूदास वैष्णव, गौरव जैन,घनश्याम पंवार,कमलेश गोयल,गजेन्द्र मेवाड़ा,मुकेश लोढा, कुंदन गौड़,पंकज भाटी,घनश्याम भाटी,अरविन्द सांखला,दिनेश चौधरी, हेमेन्द्र गौड़,अजय जोशी,मुकेश दवे, नरेन्द्र फितानी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व आमजन रोड़ शो में साथ रहे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस में पकड़ी अवैध शराब

February 23, 2026

जन्मदिवस पर देहदान का संकल्प लेकर पेश की अनुकरणीय मिशाल

February 23, 2026

भगवान झूलेलाल का चेटीचंड मेला 20 मार्च को

February 23, 2026

आईआईटी ने खोजा मानव शरीर का प्रोटीन जो खतरनाक बैक्टीरियल बायोफिल्म को रोक सकता है

February 23, 2026

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026