Doordrishti News Logo

व्यास विश्वविद्यालय में पेंशन का समय पर होगा भुगतान

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

जोधपुर,राज्य सरकार कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के कल्याण के लिए निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में पेशनर्स को समय पर पेंशन भुगतान हेतु 20 करोड़ रुपए के अनुदान के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

यह खबर भी पढ़िए- तीन दिन की बारिश ने मारवाड़ में ढाया कहर,कई बस्तियांं जलमग्न

उल्लेखनीय है कि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय,जोधपुर में वर्तमान में लगभग 1460 सेवानिवृत्त कार्मिक हैं, जिनको पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। गहलोत के इस निर्णय से विश्वविद्यालय के पेंशनर्स को पेंशन तथा सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान समय पर संभव हो सकेगा।

न्यूज़ का एप यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews