Doordrishti News Logo

आज से मरीजों को मिलेगी एमआरआई की सुविधा

सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में लगी एमआरआई मशीन

हल्द्वानी,कुमाऊँ के प्रवेश द्वार के मुख्य हॉस्पिटल हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में बुधवार से एमआरआई की सुविधा शुरू हो रही है। यहां अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करने आने वाले मरीजों के लिए यह अच्छी खबर है। सुशीला तिवारी अस्पताल में एमआरआई मशीन की स्थापना कर दी गई है। बुधवार से मरीजों के लिए एमआरआई की सुविधा प्रारंभ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- शिविर में मनाया जैव विविधता दिवस

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरुण जोशी ने सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के सभी विभागों को सूचित किया है कि चिकित्सालय के रेडियो डायग्नोसिस विभाग में नई एमआरआई मशीन की स्थापना की गई है। जिसे कल से मरीजों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि एमआरआई जांच कराने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अभी निजी अस्पतालों में एमआरआई जांच के लिए मरीजों को जेब ढीली कर भारी रकम चुकानी पड़ती है,जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

एसोसिएशन ऑफ मेडिकल फिजिसिस्ट्स ऑफ इंडिया का वार्षिक सम्मेलन संपन्न

March 21, 2026

आयुर्वेद की वैश्विक पहचान बढ़ाने में युवा चिकित्सकों की भूमिका अहम-राज्यपाल

March 21, 2026

योगगुरु डॉ नागेन्द्र ने नकारात्मकता व अतिचिंतन को नियंत्रित करने के दिए टिप्स

March 20, 2026

चैत्र नवरात्र में नीम कोंपल का सेवन लाभकारी

March 18, 2026

राजस्थान दिवस पर अरबन हाट में लगेगी पंच गौरव ओडीओपी प्रदर्शनी

March 15, 2026

फूलदेई : उत्तराखंड का लोकउत्सव

March 15, 2026

एनएसएस शिविर में सीपीआर प्रशिक्षण

March 15, 2026

चिकित्सा शिक्षा में आधुनिक तकनीकों का समावेश समय की आवश्यकता-गर्ग

March 14, 2026

साथियों में विवाद होने पर की गई फायरिंग,एम्स में भर्ती घायल को नहीं आया होश

March 12, 2026