Doordrishti News Logo

रेलवे अस्पताल में तीन जटिल ऑपरेशन से रोगियों को मिली राहत

उपयोगी हो रहा है नया मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर

जोधपुर,उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल अस्पताल के नवनिर्मित मोड्यूलर ऑपरेशन थियेटर में सोमवार को तीन जटिल शल्य चिकित्सा से गंभीर रोगियों को राहत पहुंचाई गई। डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे अस्पताल के मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर में अब रेल कर्मचारियों और उनके आश्रितों के विभिन्न रोगों से संबंधित जटिल ऑपरेशन किए जाने लगे हैं जिससे उन्हें अन्य अस्पतालों में रैफर करने में कमी आई है। गंभीर रोगियों का जल्दी उपचार संभव हुआ है।

ये भी पढ़ें- जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड एंड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का होगा निर्माण

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए वासुदेवन ने बताया कि सोमवार को अस्पताल में डॉ विजय चौधरी की टीम ने एक रेलकर्मी के आश्रित 12 वर्षीय बालक की आर्किडोपेक्सी की जटिल शल्य चिकित्सा कर राहत पहुंचाई जो अत्यंत विकट परिस्थिति में थी। इस बीमारी में जब बच्चा पेट में होता है तब गर्भावस्था के अंतिम दिनों में शिशु के वृषण अंडकोष की थैली में उतर जाते हैं जिसका ऑपरेशन कर रोगी को राहत पहुंचाई गई।उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अन्य सर्जरी में दूरबीन के माध्यम से पित्त की थैली और अम्बलिकल हर्निया का मैश द्वारा रिपेयर कर रोगियों को राहत पहुंचाई गई। ऑपरेशन टीम में डॉ विजय चौधरी के साथ एनेस्थिक डॉ पीके साहू,ओटी स्टाफ ऋषि गहलोत,सुरेंद्र, चंद्रशेखर इत्यादि थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026