Doordrishti News Logo

जेसीआई युवाशक्ति का समर कैंप सम्पन्न

जोधपुर,जेसीआई युवाशक्ति का समर कैंप मंगलवार को सम्पन्न हो गया। अध्यक्ष जेसी रवि सेन ने बताया कि समर कैंप का समापन समारोह मैजिकमाइंड हाउसिंग बोर्ड में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्कार पाठशाला कार्यक्रम के बच्चों ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। सबसे पहले गायत्री मंत्र,उसके बाद हनुमान चालीसा और अंत में एक मधुर कृष्ण गीत प्रस्तुत किया।

ये भी पढ़ें- दो दिवसीय कार्यक्रम का आगाज बुधवार से

जेसी रितेश लड्ढा डायरेक्टर मैजिकमाइंड ने बताया कि बच्चों ने समर कैंप में संस्कृति और परंपराओं का बेहतर परिचय दिया। नृत्य,भजन, गीत व बोलने की कला की प्रस्तुति दी। संस्कार पाठशाला ट्रेनर जेसी दीप्ति राजोत्या ने कहा कि समर कैंप भले ही पूरा हो गया लेकिन इससे जो यादें बनी हैं,वे हमेशा हमारे साथ रहेंगी। जोन ट्रेनर जेसी.निशांत सिंह
ने भी अपनी बात रखी। मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव जैन ने कार्यक्रम की सहरना करते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र,गीता और गंगा जल वितरित किया गया। आयोजन में अध्याय से जेसी अक्षय नायर,जेसी प्रियंका सेन,जेसी बिन्दु टाक का सहयोग रहा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: