Doordrishti News Logo

रानी से कार टैक्सी किराए पर लेकर आया यात्री गाड़ी लेकर फरार

केरू चोपड़ में पकड़ा कार सहित -चालक लघु शंका करने गया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रानी से कार टैक्सी किराए पर लेकर आया यात्री गाड़ी लेकर फरार। पाली जिले के रानी कस्बे के कार टैक्सी चालक की गाड़ी यहां जोधपुर में महामंदिर फूलेराव पार्क के पास रेलवे क्रॉसिंग पर यात्री लेकर भाग गया। पुलिस को सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की और तलाश आरंभ करवाई। बाद में कार टैक्सी लेकर भागने वाले शख्स को पुलिस ने सूरसागर केरू चोपड़ के पास में पकड़ लिया। उसे कार चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया। घटना शुक्रवार दोपहर की है।

दिव्यांग विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक मनाया राष्ट्रगीत का 150वां वर्ष

थानाधिकारी देवेंद्रसिंह देवड़ा ने बताया कि पाली जिले के रानी कस्बा स्थित हनुमान रोड सुभाष नगर प्रतापनगर निवासी गोविंद पुत्र पारसमल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि शुक्रवार को पाली रानी से एक व्यक्ति ने उसकी कार टैक्सी को नागौर चलने के लिए किराए पर लिया था। इस पर वह उसे लेकर रवाना हुआ। बाद में यहां जोधपुर पहुंचने पर फूलेराव पार्क के पास रेलवे क्रासिंग बंद होने पर चालक गोविंद लघुशंका के लिए कार से उतारा। कार स्टार्ट थी तब सवारी बना व्यक्ति उसकी कार को लेकर भाग गया। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।

थानाधिकारी देवड़ा ने बताया कि कार की तलाश में नाकाबंदी करवाई गई तब कार की लोकेशन सूरसागर की तरफ मिली। इस पर कार को केरू चोपड़ में आरोपी सहित दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी नागौर जिले के तलाब पीरबालक निवासी मुकद्दस पुत्र सिकंदर खां को गिफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा मेें भिजवाया गया है।

Related posts:

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में लगाया रक्तदान शिविर

April 30, 2026

निजी अस्पताल में महिला की मौत: परिजन का डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप

April 29, 2026

सामने से नील गाय आई पीछे से बोलेरो कैंपर ने मारी टक्कर बाइक सवार चाचा की मौत

April 29, 2026