- अपने किए पर पछतावा हुआ
- लोगों ने फेसबुक पर कमेेंट से पूछ डाले सवाल
जोधपुर, शहर के एमडीएम अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से 200 लोगों की मौत जैसी भ्रामक खबर फेसबुक पर एक व्यक्ति ने पोस्ट कर दी थी। जिससे लोगों में एकबारगी तो सनसनी फैल गई। पोस्ट वायरल होने लगी तो पुलिस भी हरकत में आई। डीसीपी पूर्व धर्मेंद्र सिंह यादव ने तुरंत एक्शन लेते हुए भ्रामक पोस्ट करने वाले की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने भ्रामक पोस्ट करने वाले को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि आरोपी गुलजार नगर भदवासिया निवासी 43 साल के अभिषेक जोशी पुत्र बाबुलाल जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा व एपिडेमिक डिजीज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। इधर इस घटना के बाद पंडित अभिषेक जोशी को अपने किए पर पछतावा भी महसूस हुआ है। फेसबुक पर कमेंट करने के बाद कई लोगों ने भी सवालात कर डाले। उनसे समाचार के सोर्स की बात तक पूछ डाली। जबकि पंडित जोशी का कहना था कि पोस्ट आगे से आई थी। उन्होंने महज फोरवर्ड किया था।
यह भी पढें – संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

