Doordrishti News Logo

पंच पर्व दीपोत्सव शुरू,धन त्रयोदशी पर लक्ष्मी उतरी बाजार में

  • करोड़ों का कारोबार
  • दीपोत्सव 31 को
  • बुधवार को मनेगी रूप चौदस

जोधपुर,पंच पर्व दीपोत्सव शुरू,धन त्रयोदशी पर लक्ष्मी उतरी बाजार में। शहर में मंगलवार से पंच पर्व दीपोत्सव का आगाज धनतेरस के साथ हो गया। बुधवार को रूप चौदस मनाई जाएगी और दीपोत्सव 31 अक्टूबर को मनेगा।शहर में धनतेरस पर करोड़ों का कारोबार हुआ और मानों बाजारों में लक्ष्मी उतर आई हो। हर क्षेत्र में आज सुबह से ही लोगों ने जमकर खरीद की। शहर में आज बाजार गुलजार हो उठे।

यह भी पढ़िए – पुलिस ने दी घर में रेड,पिता पुत्र को मादक पदार्थ रखने के आरोप में पकड़ा

सुबह लोगों ने आयुर्वेद के देवता भगवान धनवंतरी की विशेष पूजा अर्चना की। कलम दवात की भी पूजा की गई। भगवान धनवंतरी को आयुर्वेद का जनक माना जाता है, ऐसे में आज के दिन उनकी विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है।

लोगों ने आज धनतेरस को देखते हुए अपनी अपनी जरूरतों के हिसाब से खरीददारी की। शुभ मुहूर्त में लोग बाजारों की तरफ निकले। स्वर्णाभूषण के दामों में बेजा इजाफा होने के बावजूद लोगों ने इसकी खरीद की। इलेक्ट्रानिक मार्केट में मानों बूम सा आ गया। गाडिय़ों के शो रूमों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।

लोगों ने अपनी गाडिय़ों की बुकिंग कुछ दिन पहले ही कर ली थी,मगर गाडिय़ां आज शुभ दिन को देखते हुए शोरूमों से उठाई गई। इस बार तिथि फेरबदल के चलते दीपोत्सव को लेकर लोगों में असमंजस भी बना हुआ है। मगर जोधपुर शहर में दीपोत्सव 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। शहर के बाजारों में पटाखों की खरीद भी जोरों पर चल रही है। कपड़ा मार्केट से लेकर हर तरह की खरीद फरोख्त जारी है।

भीतरी शहर में बड़े वाहन रात 11 बजे नहीं कर सके प्रवेश 
यातायात एडीसीपी दुर्गाराम चौधरी ने बताया कि धनतेरस के दिन सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक घंटाघर,नई सड़क,जालोरी गेट से भीतरी शहर में जाने वाले रास्तों पर तिपहिया और चौपहिया वाहनों की एंट्री पूरी तरह से बंद रखी गई।

इसके साथ ही सरदारपुरा बी और सी रोड भी यातायात प्रभावित रहा। वहां के व्यापारियों से सभी वाहनों को मेन रोड के बजाय पार्किंग स्थल पर खड़ा करने के लिए अपील की गई है। भीड़ को देखते हुए शहर में रेलवे स्टेशन,सूर्या होटल के सामने, उम्मेद स्टेडियम पुराना,घोड़ों का चौक पुराना बस स्टैंड,पावटा चौराहा,सब्जी मंडी के सामने पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।

31 अक्टूबर को यह रहेगी व्यवस्था 
31 अक्टूबर को शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक भीतरी शहर में सभी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे, जिसमें जालोरी गेट,त्रिपोलिया बाजार,तीजा माता का मंदिर,घोड़ों का चौक की तरफ से सोजती गेट, मेन सड़क,घंटाघर,कंदोई बाजार, सिटी पुलिस थाना जाने वाले रास्ते शामिल हैं।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026