Doordrishti News Logo

पुलिस ने दी घर में रेड,पिता पुत्र को मादक पदार्थ रखने के आरोप में पकड़ा

जोधपुर,पुलिस ने दी घर में रेड,पिता पुत्र को मादक पदार्थ रखने के आरोप में पकड़ा। शहर के माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र में बांकिया बेरा के पास में पुलिस ने एक मकान पर रेड देकर पिता पुत्र को मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़िए – कनेक्टिविटी बढ़ेगी,पर्यटन व इंडस्ट्री को होगा लाभ-शेखावत

पुलिस ने वहां से तैयार अफीम को बरामद किया है। एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अब जांच की जा रही है। अफीम किससे खरीद कर लाई गई इस बारे में पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि बाकिया बेरा सूरज टेंट गोदाम के पास माता का थान निवासी चैतन वैष्णव अवैध रूप से मादक पदार्थ रखता है।

इस पर पुलिस की टीम ने उसके घर पर रेड दी। पुलिस ने वहां से उसके पुत्र दीपक को भी हिरासत में लिया। पुलिस ने घटनास्थल से 800 ग्राम अफीम एवं 388 ग्राम अफीम की डली को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया।

अवैध डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार 
बनाड़ थाने के एसआई त्रिलोकदान ने जाजीवाल कलां गांव में श्रवण के शख्स को पकड़ा और उसके पास से 924 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया।

Related posts:

शिक्षिका को सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी

July 30, 2026

एआई से महिला की फोटो एडिट कर बनाया आपत्तिजनक

July 30, 2026

गांजा बेचने की फिराक में था युवक पकड़ा गया,68 ग्राम गांजा बरामद

July 30, 2026

गांव से जोधपुर आए बालक नकली नोटों के साथ पकड़े गए

July 30, 2026

जेएनवीयू में 80 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों का किया सम्मान

July 30, 2026

मां केवल जन्मदायिनी ही नहीं बल्कि प्रथम गुरु भी: पटेल

July 30, 2026

सभी विभाग समन्वय से सुनिश्चित करें भव्य व गरिमामय आयोजन-कलक्टर

July 30, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने शिकारपुरा में राजेश्वर भगवान के किए दर्शन

July 30, 2026

गुरु पूर्णिमा पर मिशन पढ़ो राजस्थान का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम

July 30, 2026