Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के देवनगर पुलिस ने ठगी एवं धोखाधड़ी के एक केस में मुल्जिम को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ठग दुकानों से इलेक्ट्रॉनिक आइटम ले जाता और फिर अपना चेक बाउंस करवा देता था। देव नगर थाना अधिकारी सोमकरण ने बताया कि अखिलिया चौराहा स्थित हर्ष इलेक्ट्रॉनिक के मालिक दिनेश धूत ने थाने में पेश होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि कुछ दिनों पूर्व पाली निवासी उत्तम छाजेड़ उनके पास आया और 70 हजार की सोनी की एलइडी टीवी ले गया। उसने जो चेक दिया वो बाउंस हो गया जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया और आखिरकार उत्तम छाजेड़ को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ पाली में धोखाधड़ी के मामले दर्ज है। पुलिस इस शातिर के खिलाफ शहर भर में दर्ज मामलों की जांच कर रही है।

Related posts: