Doordrishti News Logo

डंपर से पुलिस गाड़ी को टक्कर मारने के प्रकरण में मालिक गिरफ्तार

जोधपुर,(डीडीन्यूज)।डंपर से पुलिस गाड़ी को टक्कर मारने के प्रकरण में मालिक गिरफ्तार। शहर के निकट लूणी तहसील के भटिण्डा गांव में 21 दिसम्बर 24 को पुलिस की गाड़ी को अवैध बजरी डंपर के चालक ने टक्कर दी थी। जिसमें थाने की एसआई और दो कांस्टेबल चोटिल हो गए थे। जिस पर प्रकरण दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें – एनआई एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंपर के मालिक को अब गिरफ्तार किया है। जिससे गहन पूछताछ की जा रही है।थानाधिकारी तेजकरण ने बताया कि गत 21 दिसम्बर को थाने की एसआई सुलोचना,कांस्टेबल किरोड़ी लाल एवं बाबूलाल आदि गश्त पर थे।

तब एक अवैध बजरी से भरे डंपर को रुकवाने का प्रयास किया गया था। डंपर के चालक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार कर भाग गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए अब डंपर के मालिक विवेक विहार निवासी अशोक कुमार पुत्र राजूराम प्रजापत को गिरफ्तार किया गया है।

Related posts: