Doordrishti News Logo
  • राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत
  • कोविड एप्रोप्रियेट विहेवीयर अपनाएं
  • अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध

जयपुर, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस डाॅ.रवि प्रकाश मेहरडा ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड हैल्थ प्रोटोकाल एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी गाइड लाइन की गंभीरता से पालना कराने के निर्देश दिये हैं। पुलिस ग्राउंड पर सक्रियता से सख्ती बरत रही है। उन्होंने आम-जन से घर पर ही रहने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, मास्क पहनने और कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर अपनाने का आग्रह किया है।

राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक 19.64 लाख व रविवार को 30 हजार से अधिक चालान

डाॅ. मेहरडा ने बताया कि राजस्थान पुलिस द्वारा कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्धारित प्रावधानों के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक 19 लाख 64 हजार 511 व्यक्तियों का चालान किया जा चुका है। रविवार को कुल 30 हजार 731 चालान किये गये। इनमें सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 4 लाख 47 हजार 126, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 20 हजार 301, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 14 लाख 50 हजार 759 व्यक्तियों के चालान किये गये है। रविवार को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 1897, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 127, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 27147 कुल 30 हजार 731 व्यक्तियों के चालान किये गये।
सार्वजनिक स्थलों पर थूकंने, शराब का सेवन करने एवं सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा-तम्बाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़े :- अरोड़ा समाज की राष्ट्रीय स्तर की डिजिटल परिचर्चा आयोजित

निषेधाज्ञा तथा क्वारंटाईन मापदण्डों का उल्लघंन पर अब तक 4 हजार 566 एफआईआर दर्ज

अतिरिक्त महानिदेशक ने बताया कि निषेधाज्ञा तथा क्वारंटाईन मापदण्डों का उल्लघंन करने पर अब तक 4 हजार 566 एफआईआर दर्ज कर 8 हजार 153 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। रविवार को 31 एफआई आर दर्ज कर 24 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

एमवी एक्ट में 20.70 लाख वाहनों का चालान, 2 लाख 37 हजार से अधिक वाहन जब्त

डाॅ. मेहरडा ने बताया कि निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत अब तक 20 लाख 70 हजार 31 वाहनों का चालान एवं 2 लाख 37 हजार 324 वाहनों को जब्त किया गया एवं 40 करोड़ 25 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया जा चुका है। रविवार को 6972 वाहनों का चालान किया गया एवं 1641 वाहनों को सीज किया गया 10 लाख 85 हजार 100 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामलों में अब तक 236 मुकदमे दर्ज कर 311 असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है एवं 275 को गिरफ्तार किया गया है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026