Doordrishti News Logo

जोधपुर,कविमित्र समूह द्वारा रविवार को एक राज्यस्तरीय त्रिभाषी ऑनलाइन काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का प्रारंभ मकबूल शायर अशफाक अहमद फौजदार ने ग़ज़ल ‘हो जाय दुनिया में अमनो अमान/मेरी तुझसे सिर्फ यही है इक दुआ’ सुना कर किया। दशरथ सोलंकी ने ‘कविता का ककहरा भी गांव में है/सम्बन्धों का स्नेह-संसार भी गांव में है’ कविता से गांव की स्मृतियों को जिंदा किया।

युवा कवयित्री शिवानी पुरोहित ने प्रेम की बात करते हुए कहा ‘हमने बुने थे कुछ किस्से/रची थी कुछ कहानियां/डायरी के पन्नों के बीच/गुलाब की पंखुड़ी की तरह’, वहीं बीकानेर की वरिष्ठ कवियत्री मोनिका गौड़ ने ज्यामितीय आकारों के माध्यम से स्त्री के मन की बात ‘रिश्तों के कोणों से खुद को बचाती/बेलती है गोल रोटियां/पनीर के वर्गाकार टुकड़ों में तलाशती खुद को’ सुना कर वाहवाही बटोरी।

Organizing online poetry

ओसियां से युवा कवि चंद्रभान विश्नोई ने मायड़ भाषा में रचना पेश की ‘मिनख लिख्या व्हेला प्रेम-गीतड़ला/पण कांई ए सब प्रीत ने पूरी बखानै’। रंगकर्मी प्रमोद वैष्णव ने दार्शनिक अंदाज में जिंदगी को लेकर सवाल उठाये’ तन्हा करती रही जिंदगी/न जाने कितने हिस्सों में बंटती रही जिंदगी’। मुख्य अतिथि डॉ. फतेह सिंह भाटी को उनके शेरों’मुझे जादू पर यकीन नहीं था/उनकी आंखें देखने से पहले’ पर जमकर दाद मिली।

ये भी पढ़े :- पुत्र होने की खुशी में आयोजित रक्तदान शिविर में 40 युनिट रक्तदान

रेणुका श्रीवास्तव ने’अब भी दिखाई देती है चांद-घर में’,अमृतसर से रोशनी ने ‘अपने मन को बेदर्दी से कत्ल कर के भी/हर पल मुस्कुराती रहती है वो’,और ज्योति तिवारी ने’प्रेम निशब्द है,अनमोल है’ अलग अलग मनोभावों की कविताएं सुना कर खूब मनोरंजन किया।उदयपुर से वरिष्ठ कवि और गोष्ठी अध्यक्ष शैलेन्द्र ढड्ढा ने’ ईशावास्य मिदं का मंत्र गूंजें चहुं ओर/तत्वमसि श्वेतकेतु की हो सुहानी भोर’ कविता के माध्यम से आशा का संदेश दिया।

रंगकर्मी कमलेश तिवारी ने ‘पथ तू है/पथिक भी तू/मीत भी तू/गीत भी तू’ गीत द्वारा अद्वैत के अनुभव को साकार किया। अंत में कवयित्री मधुर परिहार ने अपने गीतों’अंतर्मन का दीप प्रज्वलित/मुझको राह दिखाता है’सुना कर मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद वैष्णव ने किया और धन्यवाद ज्ञापन संस्था के उपाध्यक्ष अशफाक अहमद फौजदार ने किया।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026