Doordrishti News Logo

52 लाख कीमत की अफीम पकड़ी दो तस्कर गिरफ्तार

एनसीबी की कार्रवाई

जोधपुर,52 लाख कीमत की अफीम पकड़ी दो तस्कर गिरफ्तार। जोधपुर एनसीबी की टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी को लेकर चलाए जा रहे स्पेशल ऑपरेशन के तहत आज एक लग्जरी गाड़ी से 10 किलो 450 ग्राम अफीम बरामद किया है।

बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 52 लाख रुपए आंकी गई है। एनसीबी की ओर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें – कार ट्रैक्टर और तीन बाईक चोरी

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी ने बताया कि टीम ने आज सुबह इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। टीम ने गोगुंदा टोल प्लाजा उदयपुर के निकट एक हुंडई क्रेटा गाड़ी को रुकवाया। तलाशी लेने पर उसमें 10 किलो 450 ग्राम अवैध अफीम पाई गई।

आरोपियों ने अफीम को गाड़ी के डीजल टैंक में एक विशेष बॉक्स बनाकर छुपाया था। मामले में निर्मल पीतलिया और इलियास खान नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि इस अवैध मादक पदार्थ को कहां से लाया जा रहा था।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed