Doordrishti News Logo

बाइक सवार युवकों से अफीम का दूध बरामद

जोधपुर, कमिश्नरेट की बोरानाडा पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों से डेढ सौ ग्राम अफीम का दूध बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया है।

एसीपी बोरानाडा जेपी अटल ने बताया कि रात को पुलिस की तरफ से गश्त की जा रही थी। थानाधिकारी किशनलाल मय जाब्ते के गश्त के समय पाल रिको एरिया में एक बाइक पर दो युवक संदिग्ध नजर आने पर उन्हें रूकवा कर तलाशी ली गई। इस पर उनके पास से डेढ सौ ग्राम अफीम बरामद की गई। आरोपी सालवांकलां निवासी भंवरलाल विश्रोई एवं बुडकिया भोपालगढ के राजूराम चौधरी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से अग्रिम पूछताछ चल रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: