Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोनाकाल में नगरनिगम उत्तर की ओर से किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों में अपनी ओर से सहयोग देते हुए ओएनजीसी ने 5 लाख की सहायता राशि उपलब्ध करवाई है। ओएनजीसी के अधिकारियों ने नगर निगम उत्तर की महापौर कुन्ती परिहार को 5 लाख का चेक प्रदान किया।

महापौर कुन्ती परिहार ने बताया कि कोरोना संक्रमणकाल के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं व भामाशाह को आगे आकर सहयोग करने की अपील की थी। सीएम गहलोत की अपील के बाद प्रदेश की कई संस्थाओं ने दिल खोलकर सहयोग किया। इसी कड़ी में ओएनजीसी ने जोधपुर नगर निगम का सहयोग करते हुए 5 लाख रुपए की सहयोग राशि उपलब्ध कराई है।

महापौर ने बताया कि कोरोनाकाल के दौरान राज्य सरकार के निर्देशन में नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जनप्रतिनिधियों व स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने, टीकाकरण आपके द्वार के माध्यम से टीकाकरण से वंचित लोगों को टीका लगाने, कोरोना जागरुकता को लेकर कोरोना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने सहित विभिन्न सेवा कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि ओएनजीसी हमेशा सेवा कार्य में सहयोग के लिए अग्रणी रहा है।

>>> जोधपुर कमिश्नरेट में लागू हुई नई गाइडलाइन, आदेश जारी

पिछले साल कोरोना काल के दौरान ओएनजीसी ने नगर निगम को 10 लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराई थी, जिससे नगर निगम को काफी सहयोग मिला था। इस बार भी नगर निगम उत्तर को 5 लाख का चेक दिया है जिसका उपयोग विभिन्न सेवा कार्यों के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर ओएनजीसी के असिस्टेंट मैनेजर रजत बसु, ओएनजीसी के जनरल मैनेजर राजेंद्र सिंह गहलोत, जनरल मैनेजर (फाइनेंस) आरएल मीणा, राजेश चौहान, परमजीत सिंह, शकील, प्रमोद त्रिपाठी, मंजू जैन, पूनम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts:

खुलासा: पारिवारिक कलह के चलते घर में चोरी की सूचना झूठी निकली

January 25, 2026

रेलवे वर्कशॉप फुटबॉल में आरबी मैड्रिड चैंपियन

January 25, 2026

कार से उतर कर भागने वाला एक शख्स दस्तयाब

January 25, 2026

रानी से कार टैक्सी किराए पर लेकर आया यात्री गाड़ी लेकर फरार

January 25, 2026

दिव्यांग विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक मनाया राष्ट्रगीत का 150वां वर्ष

January 25, 2026

सरकारी विद्यालयों के संचालन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी-पटेल

January 24, 2026

अवैध बजरी से भरे दो डंपर जब्त, माइनिंग एक्ट में केस दर्ज

January 24, 2026

शादी वाले घर में लाखों की चोरी परिवार के लोग मुंबई थे

January 24, 2026

मादक पदार्थ रखने और बेचने वालों को पुलिस ने पकड़ा चार प्रकरण दर्ज

January 24, 2026