Doordrishti News Logo

जोधपुर, लूणी तहसील के पाबुुपुरा भाटान में रहने वाले एक युवक की सड़क़ हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। दोनों बाइक पर घर से खेत की ओर जा रहे थे। घटना को लेकर लूणी पुलिस थाने में मृतक के भाई की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी गई है। पुलिस इसमें जांच कर रही है।
लूणी थाने के एएसआई मुकनाराम ने बताया कि पाबुपुरा भाटान निवासी 23 साल का महावीर पुत्र रणताराम बंजारा उसका साथी पड़ौसी युवक अपनी बाइक पर घर से खेत की तरफ जा रहे थे। तब खेजड़ली की तरफ से आ रही कार जो राजसंमंद की तरफ जा रही थी। वह अपने से आगे चल रहे ट्रक को ओवर टेक के प्रयास में सामने से आ रही महावीर की बाइक से जा भिड़ी। इससे महावीर की इस हादसे में मौत हो गई, उसका साथी महेंद्र घायल हो गया। मृतक के भाई जगदीश बंजारा ने कार चालक अरविंद सिंह राजपुरोहित को नामजद करते हुए रिपोर्ट दी है। शव को परिजन को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़े :- दूधमुंहे छह माह के बच्चे की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026