Doordrishti News Logo

जोधपुर-गुवाहाटी के बीच गुरुवार को चलेगी इकतरफा स्पेशल ट्रेन

आठ स्लीपर और चार जनरल डिब्बों की मिलेगी सुविधा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-गुवाहाटी के बीच गुरुवार को चलेगी इकतरफा स्पेशल ट्रेन। रेलवे द्वारा नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर से गुवाहाटी के बीच गुरुवार को एक इकतरफा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन एक ट्रिप के लिए चलाई जाएगी जिससे प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जोधपुर-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही है,जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शहर भाजपा ने मनाया उत्सव

उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 04835 जोधपुर-गुवाहाटी इकतरफा एक्सप्रेस जोधपुर से गुरुवार सुबह 3.30 बजे प्रस्थान कर शनिवार सुबह 6.30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। ट्रेन में यात्रियों के लिए 8 स्लीपर,4 जनरल एवं 2 एसएलआर सहित कुल 14 कोच होंगे।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार ट्रेन जोधपुर से चलने के पश्चात मेडता रोड,डेगाना,मकराना, कुचामन सिटी,जयपुर,गांधीनगर जयपुर,बांदीकुई,खेडली,भरतपुर, ईदगाह आगरा,टूण्डला,गोविन्दपुरी, प्रयागराज,पं.दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर,आरा,दानापुर,पटना, बख्तियारपुर,मोकामा,न्यू बरौनी, बेगूसराय,खगडिया,नौगछिया, कटिहार,किशनगंज,न्यूजलपाईगुडी, न्यू कूच बिहार,न्यू बोंगाईगांव, बरपेटारोड व रंगिया स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Related posts:

कांग्रेस और भाजपा को 44-44 और रालोपा को मिली एक सीट,10 निर्दलीय जीते

September 15, 2026

नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित

September 14, 2026

जोधपुर में वार्ड 50 के बूथ संख्या 338 पर 16 सितंबर को होगा पुनर्मतदान

September 14, 2026

भाजपा कांग्रेस को 44 -44 और 11सीटें निर्दलीय खाते में 1 का परिणाम बांकी

September 14, 2026

अब तक जारी परिणाम में भाजपा 25 पर,22 पर कांग्रेस और 3 पर निर्दलीय विजेता

September 14, 2026

पॉलिटेक्निक कालेज में शुरू हुई मतगणना

September 14, 2026

100 वार्डों के 385 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

September 14, 2026

राजस्थान की जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार का जनादेश दिया: पूनिया

September 14, 2026

निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा

September 14, 2026