जोधपुर, शहर के सरदारपुरा बी रोड स्थित एक रेडिमेड कपड़ा शो रूम के गोदाम में अज्ञात शख्स ने सेंध लगाकर वहां से डेढ़ लाख के रेडिमेड कपड़े, गल्ले से दस हजार की नगदी के साथ सीसीटीवी कैमरे एवं डीवीआर ही चुरा ले गया। शोरूम मालिक ने अपने एक नौकर पर इसका अंदेशा जताते हुए पुलिस में प्राथमिकी दी है। घटना को लेकर सरदारपुरा पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।

प्रताप नगर स्थित ज्वाला विहार क्षेत्र में रहने वाले ज्ञानचंद सिंधी पुत्र गुरूमल ने सरदारपुरा थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। इसके अनुसार उसका एक रेडिमेड कपड़ा शोरूम एलियंस वल्डर्स नाम से सरदारपुरा बी रोड पर है। इस शो रूम का गोदाम भी पीछे की तरफ बना हुआ है।

गली में स्थित इस गोदाम में 27 मार्च की रात्रि को अज्ञात शख्स ने सेंध लगाकर वहां से डेढ़ लाख के रेडिमेड कपड़ों के साथ गल्ले से दस हजार की नगदी चुरा ली। साथ ही जाते वक्त वहां से सीसीटीवी कैमरे के साथ डीवीआर भी चुरा ले गया। 28 की सुबह जब शोरूम मालिका वहां आया तब घटना का पता लगा।

दर्ज रिपोर्ट में शोरूम मालिक ने अपने एक नौकर नरोत्तम पर माल व रूपए चुराकर ले जाने का अंदेशा जताया है। एएसआई प्रकाशराम ने बताया कि घटना में तफ्तीश की रही है। मौका मुआयना किया गया है। अब आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों की मदद से चोर का पता लगाया जा रहा है।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026