Doordrishti News Logo

जोधपुर,सालावास स्थित कबीर आश्रम में सन्तश्री मोती साहेब की 25वीं पुण्यतिथि पर गायों हेतु लापसी व गौशाला में चारे की व्यवस्था की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महन्त अमर साहेब के सानिध्य में आश्रम में मोती साहेब की पुण्य तिथि पर बरसी महोत्सव कोरोना व सरकारी गाइड लाइन की पालना रखते हुए कार्यक्रम नहीं रखा गया। इस अवसर पर गायों हेतु लापसी वितरण व 35 हजार रूपये की गौशाला में चारे की व्यवस्था की गई।

आश्रम प्रवक्ता राजूराम भोबरीया ने कहा कि पिछले दो साल से आश्रम में कोरोना काल के कारण बरसी महोत्सव कार्यक्रम रद्द किया गया। भोबरीया ने कहा की आश्रम से जुड़े भक्तों द्वारा दिए गए सहयोग राशि गायों हेतु दान पुन समर्पित कि गई जो इस संकट की घड़ी में गायों को राहत मिल सके। कार्यक्रम में आश्रम के सन्त महापुरुष व सभी भक्त समाज ने भाग लिया।

>>>उपनिदेशक डॉ बिष्ट ने केलवाद प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का किया दौरा

Related posts: