Doordrishti News Logo

जिनोम सीक्वेंसिंग से हुई 9 व्यक्तियों में ओमीक्रोन वायरस मिलने की पुष्टि

विभाग ने कांटेक्ट ट्रेसिंग कर संपर्क में आए व्यक्तियों को किया आइसोलेट

जयपुर, प्रदेश में दक्षिण अफ्रीका से आए परिवार की जिनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट में 9 व्यक्ति कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से ग्रसित पाए गए हैं। चिकित्सा सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि विभाग ने दक्षिण अफ्रीका से आए परिवार को पूर्व में ही आरयू एचएस में भर्ती करवा दिया था। उनके संपर्क में आए 5 अन्य लोग भी संक्रमित पाए गए हैं, इन्हे भी आरयूएचएस में एडमिट किया जा रहा है। सचिव ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से आए परिवार सहित उनके सम्पर्क में आए 34 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 9 लोग कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि बाकी 25 लोग नेगेटिव हैं।

उन्होंने बताया कि परिवार के संपर्क में सीकर जिले के अजीतगढ़ का एक परिवार भी आया था। विभाग ने सीकर में उन सभी 8 लोगों की भी ट्रेसिंग की वे सभी कोरोना नेगेटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया की सम्पर्क में आए सभी लोगों की व्यापक स्तर पर कांटेक्ट ट्रेसिंग कर सैंपल लिए जा रहे हैं। गालरिया ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से आए परिवार के जयपुर में आने के बाद से ही विभाग पूरी तरह सक्रिय था व लगातार इनकी मॉनिटरिंग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सघन कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है, संपर्क में आए सभी लोगों की पहचान कर उपचार प्रारंभ कर दिया जाएगा।

चिकित्सा सचिव ने आमजन से कोरोना अनुरूप व्यवहार की कड़ाई से पालना करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग घर से निकलते समय मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें,अपने हाथ साबुन से धोते रहें व कोरोना वैक्सीन की डोज लेना ना भूलें। उन्होंने कहा कि संयमित व्यवहार करके ही हम कोरोना जैसी महामारी से बच सकते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

आगामी बजट में पत्रकारों के लिए विशेष प्रावधानों की मांग

February 9, 2026

कारोबारी को लिया एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में

February 9, 2026

भारी मात्रा में टिन और वेपर मिले 200 टिन घी, घी तेल के टैंक और सिलेण्डर चूल्हे सीलबंद

February 7, 2026

केंद्रीय बजट से आशाएं

January 30, 2026

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान हादसे में निधन

January 28, 2026

हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी करोड़ों का लेनदेन प्रभावित

January 27, 2026

जोधपुर आईटी यूनियन का स्नेह मिलन सक्षम-2025 संपन्न

December 21, 2025