Doordrishti News Logo

अधिकारी अपने अपने थाना क्षेत्र में गश्त करते रहें, पेंडेंसी साल के अंत तक निपटाएं

  • पुलिस आयुक्त ने साल की अंतिम क्राइम मिटिंग ली
  • जिला पूर्व एवं पश्चिम के समस्त अधिकारीगण थे मोजूद

जोधपुर, साल 2021 बीतने में अब कुछ दिन शेष रहे हैं। ऐसे में पुलिस आयुक्त ने इस साल की आज अंतिम क्राइम समीक्षा बैठक लेकर समस्त पुलिस अधिकारियों से अपराध समीक्षा के साथ साल अंत तक पेंडेंसी प्रकरणों को यथासंभव पूरा करने के दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने प्रत्येक थानाधिकारी से उनके थाना क्षेत्र का फीडबैक लिया। जिला पूर्व एवं पश्चिम के डीसीपी के साथ एडीसीपी एवं सभी एसीपी और थानाधिकारीगण मौजूद हुए।

अधिकारी अपने अपने थाना क्षेत्र में गश्त करते रहें, पेंडेंसी साल के अंत तक निपटाएं

नवसृजित थानों को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। शहर में अधिकाधिक सीसीटीवी कैमरों को लगाने के लिए पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए। थानाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करते रहने की हिदायत भी दी गई। रात को घर जाने से पहले थाना क्षेत्र में गश्त करें और फिर मैसेज कर घर जाएं। रात साढ़े 11 बजे थाना नहीं छोडऩे को भी कह गया है। पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने पुलिस के समस्त आला अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को रिव्यू बैठक की।

अधिकारी अपने अपने थाना क्षेत्र में गश्त करते रहें, पेंडेंसी साल के अंत तक निपटाएं

इस बैठक में पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णय के अमल को लेकर चर्चा की गई। साथ ही शहर में बढ़ते अपराध को किस तरह रोका जाए, पेंडेंसी किस तरह समाप्त की जाए के साथ ही सीसीटीवी कैमरे अधिक से अधिक लगाए जाएं इस पर विशेष ध्यान दिया गया। किन इलाकों में अभय कमांड सेंटर से जुड़े कितने कैमरे लगे हैं, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और घरों के बाहर कितने कैमरे हैं और किस जगह कैमरे नहीं लगे हैं इन बिंदुओं पर सभी थानों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई। पुलिस अधिकारियों को लोगों को अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रोत्साहित करने को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। नये बने थानों में और सुविधाएं विकसित करने को लेकर भी चर्चा की गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

आगामी बजट में पत्रकारों के लिए विशेष प्रावधानों की मांग

February 9, 2026

कारोबारी को लिया एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में

February 9, 2026

भारी मात्रा में टिन और वेपर मिले 200 टिन घी, घी तेल के टैंक और सिलेण्डर चूल्हे सीलबंद

February 7, 2026

केंद्रीय बजट से आशाएं

January 30, 2026

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान हादसे में निधन

January 28, 2026

हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी करोड़ों का लेनदेन प्रभावित

January 27, 2026

जोधपुर आईटी यूनियन का स्नेह मिलन सक्षम-2025 संपन्न

December 21, 2025