जेएनवीयू कुलसचिव कार्यालय में एनएसयूआई का प्रदर्शन

जोधपुर(डीडीन्यूज),जेएनवीयू कुलसचिव कार्यालय में एनएस यूआई का प्रदर्शन।जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में एबीवीपी प्रांत मंत्री पूनम भाटी नकल प्रकरण मामले में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष डॉ.बबलू सोलंकी के नेतृत्व में केंद्रीय कार्यालय में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा।

एनएसयूआई कार्यकर्ता कुलसचिव कार्यालय में धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष सोलंकी ने बताया एबीवीपी की प्रांत मंत्री 29 सितंबर को हिंदी द्वितीय सेमेस्टर के एग्जाम में नकल करते हुए पकड़ी गई थी, जिसमें नकल प्रकरण का केस भी बनाया गया उसके पश्चात 30 सितंबर को केंद्राधीक्षक द्वारा प्रेस नोट जारी कर बातचीत का नकल प्रकरण बताया जाता है जो नकल प्रकरण नियमों के विरुद्ध हैं।

जोधपुर: रेग्जीन गोदाम में भीषण आग

एबीवीपी और भाजपा सरकार के दबाव में विश्वविद्यालय प्रशासन मामले को रफा दफा करने में जुटा है। एक और संगीत विभाग के छात्र का मोबाइल से बात करते हुए नकल प्रकरण केस बनाया गया,जबकि उसको मोबाइल वापिस दे दिया गया यह भी नियम विरुद्ध है। एनएसयू आई की मांग पर कुलसचिव ने तीन सदस्य कमेटी का गठित किया है जो 3 दिन में इस पूरे मामले की रिपोर्ट पेश करेगी जिलाध्यक्ष सोलंकी ने बताया पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो 3 दिन बाद एनएसयू आई उग्र आंदोलन करेगी।

प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव जितेंद्र कड़ेला,अभिषेक मेहता,छात्र नेता एमएल चौधरी,ऋषि कच्छवाहा, खुशराज देवड़ा,राकेश खोजा, अतीक मोदी,करण जांगिड़,जितेन्द्र चौधरी,विक्रम बिश्नोई,राजेश पटेल, बृजेश परमार,त्रिलोक सारण,जीतू भाकर,विशाल सांखला आदि मौजूद थे।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026