Doordrishti News Logo

अब एमडीएमएच में भी मिलेगी एटीएम की सुविधा

जोधपुर,अब एमडीएमएच में भी मिलेगी एटीएम की सुविधा।प्रधानाचार्य डॉ दिलीप कच्छवाहा की प्रेरणा से बुधवार को मथुरादास माथुर अस्पताल में गेट नम्बर 1 के पास एसबीआई के एटीएम का लोकार्पण हुआ। आमजन को इससे अत्यधिक सुविधा मिलेगी व बैंक संबंधी कार्यो को 24 घंटे एटीएम के माध्यम से किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें – कंपनी वेण्डरों की साजिश से निकाली 5.77 लाख की नगदी

इस अवसर पर एटीएम का उद्घाटन एसबीआई के डिप्टी जनरल मैनेजर प्रमोद नारायण तिवारी व एमडीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ विकास राजपुरोहित ने किया। इस दौरान रीजनल मैनेजर एसबीआई सुजीत कुमार सुमन,मुख्य लेखाधिकारी बंशीधर गढवाल,रविन्द्र गुप्ता,अशोक मित्तल,जितेन्द्र कुमार व अन्य उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews